
लंदन. भारत के महत्वाकांशी मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के लिए लंदन के उक्सब्रिज में भारतीय छात्रों और रिसर्च स्कॉलर्स ने आद्या शक्ति माताजी मंदिर() में एक विशेष प्रार्थना का आयोजन किया। प्रार्थना में उपस्थित स्टूडेंट्स ने कहा, “हम चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए यहां एकत्र हुए हैं। बता दें कि चांद के साउथ पोल पर अब तक कोई नहीं उतर पाया है। इस बीच इसरो ने चांद की नई तस्वीरें शेयर की हैं। चंद्रयान मिशन की सफलता के लिए देश ही नहीं, विदेश में भी जगह-जगह पर पूजा-पाठ और हवन कराए जा रहे हैं।
चंद्रयान 3 की सफलता के लिए दुनियाभर में दुआएं
स्टूडेंट्स ने कहा कि यूके में हर छात्र और हर पेशेवर चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग की कामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि वो बस यही चाह रहे हैं कि सब कुछ सुचारू रूप से और योजना के अनुसार हो। स्टूडेंट्स ने इसरो के सभी वैज्ञानिकों और भारत सरकार को भी शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। मंदिर के एक पुजारी ने भी इस उपलब्धि के लिए इसरो और भारत सरकार को बधाई दी और चंद्रमा पर मिशन की सफल लैंडिंग की कामना की।
चंद्रयान 3 मिशन के लिए अमेरिकी मंदिरों में हवन
इस बीच, अमेरिका के वर्जीनिया में प्रवासी भारतीयों ने मिशन की सफल लैंडिंग के लिए एक मंदिर में हवन किया। चंद्रयान-3 मिशन पर वर्जीनिया के मंदिर में एक आगंतुक मधु राममूर्ति ने कहा: “मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत लंबे समय से एडवांस मटैरियल के क्षेत्र में काम कर रहा हूं, जो एयरोस्पेस और डिफेंस में जाते हैं। बेंगलुरु में मेरी एक कंपनी है, जो रक्षा क्षेत्र में काम आने वाले बहुत सारे कम्पोनेंट्स बनाती है।" एक अन्य आगंतुक, राधिका नारायण ने कहा कि उन्हें भारत की उपलब्धि पर बहुत गर्व है। “हम उनके हर मिशन पर उत्सुकता से नज़र रख रहे हैं। और मैं उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देना चाहता हूं।”
ISRO Chandrayaan 3 Landing LIVE Update
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.