चेन्नई : 15 साल की लड़की को अगवा कर दो दिनों तक होटल के कमरे में किया रेप, तीन गिरफ्तार

Published : Mar 23, 2021, 04:45 PM IST
चेन्नई  : 15 साल की लड़की को अगवा कर दो दिनों तक होटल के कमरे में किया रेप, तीन गिरफ्तार

सार

चेन्नई में नाबालिग के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां 15 साल की बच्ची को किडनैप कर होटल के कमरे में दो दिन तक रेप किया गया। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

चेन्नई. चेन्नई में नाबालिग के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां 15 साल की बच्ची को किडनैप कर होटल के कमरे में दो दिन तक रेप किया गया। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के मुताबिक, लड़की को पांच साल पहले उसके माता पिता ने छोड़ दिया था। इसके बाद से वह अपने रिश्तेदारों के घर पर रह रही है। गुरुवार को वह पास की दुकान में कुछ सामान लेने गई थी। जब वह काफी देर बाद नहीं लौटी तो उसके घरवालों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। 

लड़की के पास नहीं था फोन
पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद लड़की को खोजना शुरू किया गया। लेकिन लड़की के पास मोबाइल फोन नहीं था। इस वजह से उसे ट्रेस नहीं किया जा पा रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसके दोस्तों से पूछताछ की। 

रविवार को घर लौटी नाबालिग
रविवार को नाबालिग घर लौट आई। उसने अपने साथ घटित हुई घटना के बारे में रिश्तेदारों को बताया। उसने बताया कि वह जब पास की दुकान जा रही थी, तब उसे मणि का नाम का लड़का मिला। जिसे वह 6 महीने से जानती थी। वह उसे बाइक लिफ्ट देने के बहाने होटल ले गया। यहां दो लोग पहले से मौजूद थे। तीनों ने मिलकर उसके साथ रेप किया। 

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
लड़की की जानकारी के आधार पर पुलिस ने मणी और उसके दोस्तों कार्तिक और सेलवराज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास
कौन थीं सरला माहेश्वरी और उनके काम में क्या था खास? दूरदर्शन की आइकॉन न्यूज़रीडर का निधन