यूपी-बिहार में छठ की धूम: PM मोदी ने बधाई दी, उगते सूर्य की पूजा के बाद महिलाओं ने तोड़ा मुश्किल व्रत

Published : Nov 03, 2019, 09:13 AM IST
यूपी-बिहार में छठ की धूम: PM मोदी ने बधाई दी, उगते सूर्य की पूजा के बाद महिलाओं ने तोड़ा मुश्किल व्रत

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी। मोदी न ट्वीट करते हुए लिखा,‘‘देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान सूर्य हम सभी को ऊर्जा प्रदान करें और हमारे देश को समृद्धि और सफलता के नए मुकाम दें।’’  

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी। मोदी न ट्वीट करते हुए लिखा,‘‘देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान सूर्य हम सभी को ऊर्जा प्रदान करें और हमारे देश को समृद्धि और सफलता के नए मुकाम दें।’’

छठ मुख्यत: बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मनाया जाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे इस इलाके के लोग त्योहार को घर से दूर मनाते हैं। इस त्योहार में लोग नदियों के घाटों और अन्य जलाशयों में भगवान सूर्य की पूजा करते हैं।

बेहद मुश्किल व्रत
चार दिवसीय छठ पूजा की शुरुआत बृहस्पतिवार को नहाय-खाय के साथ हुई थी। दिन भर चली तैयारियों के बाद घरों में व्रती महिलाओं ने स्नान-पूजन के बाद सादा भोजन किया। सादी चने की दाल, लौकी की सब्जी और रोटी खाने के साथ ही व्रतियों ने घरों में बिस्तर त्यागा। घाटों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए भी छठी मईया की आराधना की गई। व्रत वाले घरों में शुक्रवार को छोटी छठ (खरना) मनाई गयी। महिलाओं ने रात को साठी के चावल, गुड़ और गाय के दूध की खीर (रसियाव) खाने के साथ ही दो दिन लंबे निर्जला व्रत की शुरुआत की थी।

उगते सूरज की पूजा से पारण
शनिवार की शाम को व्रती महिलाओं ने पानी के बीच अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। रविवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने व्रत का पारण किया।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Noida Gangrape: न CCTV, न Panic Button! चार्जशीट में सीमेन-बाल कितने अहम? SC ने लिया संज्ञान
Top 10 News: Trump की AI डील से J&K एनकाउंटर तक बड़ा उलटफेर, नेपाल बाढ़ ने बढ़ाई UP-Bihar की चिंता