CAA संसद में पारित हुआ है मुख्यमंत्रियों को अपने राज्य में इसे लागू करना होगा: अर्जुन राम मेघवाल

Published : Jan 03, 2020, 01:55 PM IST
CAA संसद में पारित हुआ है मुख्यमंत्रियों को अपने राज्य में इसे लागू करना होगा: अर्जुन राम मेघवाल

सार

भाजपा नेता इस कानून के खिलाफ पार्टी के ‘दुष्प्रचार ध्वस्त करो’ अभियान में हिस्सा लेने यहां आए थे।  

भावनगर (गुजरात): केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि चूंकि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) संसद ने पारित किया है, इसलिए राज्यों के पास उसे लागू करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं है।

भाजपा नेता इस कानून के खिलाफ पार्टी के ‘दुष्प्रचार ध्वस्त करो’ अभियान में हिस्सा लेने यहां आए थे।

केरल में CAA के खिलाफ प्रस्ताव पारित-

केरल विधानसभा से सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने और पश्चिम बंगाल जैसे गैर भाजपा शासित राज्यों से भी ऐसी ही आवाज आने का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा , ‘‘नागरिकता एक ऐसा विषय है जो संविधान की केंद्रीय सूची में है। उसका मतलब है कि संसद को नागरिकता के संबंध में कानून बनाने का अधिकार है।

CAA लागू करने के सिनाय कोई विकल्प नहीं-

ऐसे में उसे लागू करना सभी मुख्यमंत्रियों का दायित्व है। यह उनका संवैधानिक कर्तव्य भी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ उन सभी को सीएए लागू करना होगा। कोई विकल्प नहीं है।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

US Russia Sanctions Bill: ट्रंप का बड़ा वार, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का मंडराया खतरा, जानें क्यों?
Top 10 News Today: CNN पर बैन से Greenland तक बवाल, 51 हजार नौकरियों के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ?