लेह का दौरा करेंगे सीडीएस बिपिन रावत, पूर्वी लद्दाख की मौजूदा स्थिति का लेंगे जायजा

Published : Jul 03, 2020, 08:27 AM IST
लेह का दौरा करेंगे सीडीएस बिपिन रावत, पूर्वी लद्दाख की मौजूदा स्थिति का लेंगे जायजा

सार

पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा विवाद के बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत शुक्रवार को लेह का दौरा करेंगे। इस दौरान उन्होंने 14 कोर के अफसर पूर्वी लद्दाख की मौजूदा स्थिति के बारे में उन्हें जानकारी देंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी। 

नई दिल्ली. पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा विवाद के बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत शुक्रवार को लेह का दौरा करेंगे। इस दौरान उन्होंने 14 कोर के अफसर पूर्वी लद्दाख की मौजूदा स्थिति के बारे में उन्हें जानकारी देंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी। 

इससे पहले सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने 23 और 24 जून को लद्दाख का दौरा किया था। उन्होंने चीन के साथ झड़प में शामिल जवानों को सम्मानित भी किया था। उनका हौसला भी बढ़ाया था। साथ ही उन्होंने जख्मी जवानों से भी अस्पताल में मुलाकात की थी। 

 


राजनाथ सिंह का दौरा हुआ स्थगित
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शुक्रवार को लद्दाख दौरे पर जाना था। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे भी जाने वाले थे। दोनों को चीन से विवाद के बीच भारत की सैन्य तैयारियों का जायजा लेना था। लेकिन यह दौरा स्थगित हो गया। अब बात में यह दौरा होगा। 

वायुसेना प्रमुख भी कर चुके हैं दौरा
भारत और चीन के सैनिकों के बीच 15 जून को हिंसक झड़प हुई थी। इसके बाद से भारतीय सेनाएं अलर्ट पर हैं। चीन की हरकत पर नजर रखने के लिए वायुसेना के विमान भी गस्त दे रहे हैं। चीन के खिलाफ तैयारियों का जायजा लेने के लिए 19 जून को वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने लेह और श्रीनगर एयर बेस का दौरा किया था। उन्होंने लद्दाख और कश्मीर में तैयारियों का भी जायजा लिया था। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मौत ऐसे भी हो सकती है, कुछ सेकंड में ही जिंदगी खत्म, ये Video दिल दहला देगा
Chandra Grahan: ‘ब्लड मून’ की पहली तस्वीर, अलग-अलग शहरों में दिखा चंद्र ग्रहण का खूबसूरत नजारा