ठंड के चलते चीन ने मानी हार, पूर्वी लद्दाख में सीमा से 10 हजार सैनिक हटाए

Published : Jan 11, 2021, 09:29 PM IST
ठंड के चलते चीन ने मानी हार, पूर्वी लद्दाख में सीमा से 10 हजार सैनिक हटाए

सार

भारत से तनाव के बीच चीन ने पूर्वी लद्दाख में सीमा से अपने 10 हजार जवान पीछे हटा लिए हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय सीमा के पास 200 किलोमीटर के दायरे से चीनी सैनिक हट गए हैं। चीन ने यह कदम ठंड के चलते उठाया है।

नई दिल्ली.  भारत से तनाव के बीच चीन ने पूर्वी लद्दाख में सीमा से अपने 10 हजार जवान पीछे हटा लिए हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय सीमा के पास 200 किलोमीटर के दायरे से चीनी सैनिक हट गए हैं। चीन ने यह कदम ठंड के चलते उठाया है। दरअसल,  लद्दाख में तापमान शून्य से नीचे हो गया है। ऐसे में कठिन हालात के चलते चीनी सेना ने यह कदम उठाया है। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने करीब 10 हजार सैनिक पीछे बुलाए हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय सीमा के पास जहां चीनी सैनिक ट्रेनिंग करते थे, वह जगह फिलहाल खाली नजर आ रही है। 

चीन ने तैनात किए थे 50 हजार सैनिक
15 जून को भारत और चीनी सेना के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इससे पहले से चीन पूर्वी लद्दाख में सैन्य शक्ति को बढ़ा रहा था। वहीं, गलवान हिंसा के बाद अमेरिकी एजेंसी ने चीन के सीमा पर 50 हजार सैनिक तैनात होने का दावा किया था। ये सैनिक जून से ही यहां जमा थे। 

गलवान हिंसा में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। वहीं, इसमें चीन के 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए थे। हालांकि, चीन ने आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। 

PREV

Recommended Stories

IndiGo Voucher Mystery: किन यात्रियों को मिलेंगे 10,000 रुपये के ट्रैवल वाउचर?
पार्लियामेंट में कौन पी रहा था ई-सिगरेट? BJP सांसद अनुराग ठाकुर का TMC पर सनसनीखेज आरोप