अग्नि-5 की जद में है चीन-पाकिस्तान समेत आधी दुनिया, जानें वर्ल्ड की 5 सबसे घातक मिसाइलों के बारे में

अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों से झड़प के बीच भारत ने गुरुवार को अपनी सबसे पावरफुल मिसाइल अग्नि-5 की सफल टेस्टिंग की है। परमाणु  ताकत से लैस इस मिसाइल की रेंज 5 हजार किलोमीटर तक मार करने की है। इसके सफल परीक्षण के बाद अब करीब आधी दुनिया इसकी रेंज में है। आइए जानते हैं, दुनिया की 5 सबसे घातक मिसाइलों के बारे में।

Ganesh Mishra | Published : Dec 16, 2022 6:38 AM IST / Updated: Dec 16 2022, 12:21 PM IST

World Deadliest Missiles: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों से झड़प के बीच भारत ने गुरुवार को अपनी सबसे पावरफुल मिसाइल अग्नि-5 की सफल टेस्टिंग की है। परमाणु  ताकत से लैस इस मिसाइल की रेंज 5 हजार किलोमीटर तक मार करने की है। इसके सफल परीक्षण के बाद अब करीब आधी दुनिया इसकी रेंज में है। अग्नि-5 की रेंज में चीन, पाकिस्तान के अलावा रूस, यूक्रेन, इंडोनेशिया, मैडागास्कर और आधा यूरोप भी आता है। इस मिसाइल को डीआरडीओ (DRDO) और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने संयुक्त रूप से मिलकर तैयार किया है।  

रूस के पास है दुनिया की सबसे घातक मिसाइल :
बता दें कि दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइल रूस के पास है। रूस ने नवंबर, 2022 में ही RS-28 सरमट मिसाइल (Sarmat Missile) का सफल परीक्षण किया है। सरमट को रूसी कंपनी मेकयेव रॉकेट डिजाइन ब्यूरो ने बनाया है। इस मिसाइल को बनाने का काम 2009 से ही शुरू हो गया था। इस मिसाइल को सटान-2 भी कहते हैं। यह मिसाइल 18000 किमी की रेंज तक मार कर सकती है। दुनिया का कोई भी देश या शहर इसके दायरे से बाहर नहीं है। यह मिसाइल 25000 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हमला कर सकती है। 

Latest Videos

भारत की 'अग्नि-5' के दायरे में चीन-पाकिस्तान : 
भारत की अग्रि-5 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल 5000 किमी दूर बैठे दुश्मन के ठिकाने को पूरी तरह नेस्तनाबूत कर सकती है। इसकी रेंज में पूरा चीन और पाकिस्तान आते हैं। इसके अलावा ये एशिया और आधे यूरोप के देशों तक भी मार कर सकती है। अग्नि-5 मिसाइल अपने साथ 1.5 टन न्यूक्लियर वॉरहेड ले जा सकती है।

29 हजार KM प्रति घंटा है अग्नि-5 की रफ्तार : 
अग्नि- 5 बैलिस्टिक मिसाइल एक साथ कई हथियार ले जा सकती है। इसकी स्पीड मैक 24 यानी आवाज की स्पीड से 24 गुना ज्यादा है। यह 29,400 KM प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ सकती है। अग्नि-5 मिसाइल का वजन 50 हजार किलोग्राम है।अग्नि-5 के लॉन्चिंग सिस्टम में कैनिस्टर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके चलते इसे सड़क और रेल प्लेटफॉर्म से भी लॉन्च कर सकते हैं। साथ ही इसे देश के किसी भी कोने में तैनात किया जा सकता है। 

ये हैं भारत के 10 सबसे खतरनाक हथियार, चीन-पाकिस्तान जैसे दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए हरदम तैयार

कितनी है पाकिस्तान-चीन की मिसाइल क्षमता?
पाकिस्तान की बात करें तो उसकी सबसे अत्याधुनिक मिसाइल शाहीन-3 है। इस मिसाइल की रेंज 2700 KM है। इस रेंज में भारत के चेन्नई तक का क्षेत्र आता है। साथ ही अंडमान-निकोबार द्वीप भी इसकी रेंज में हैं। वहीं, चीन मिसाइल के मामले में भारत और पाकिस्तान दोनों से कहीं ज्यादा ताकतवर है। चीन के पास DF-41 मिसाइल है, जिसकी रेंज 12000 KM है। इसकी जद में दुनिया के लगभग सभी देश हैं। 

अभी सिर्फ इन देशों के पास हैं इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल : 
इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल (ICBM) की बात करें तो अभी दुनिया के चुनिंदा देशों के पास ही यह मौजूद है। इनमें रूस, अमेरिका, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन, उत्तर कोरिया और भारत शामिल हैं। 

ये भी देखें : 

लंदन-पेरिस जैसे शहरों को पलक झपकते तबाह कर सकती है रूस की ये मिसाइल, जानें क्यों है दुनिया का सबसे घातक हथियार

Share this article
click me!

Latest Videos

ईरान युद्ध में उतरा तो दुनिया में मचेगा हाहाकार! आ जाएगा Oil और Gas का संकट
ईरान इजराइल के बीच अगर छिड़ी जंग तो क्या पड़ेगा भारत पर असर? Israel-Iran Conflict
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
'घंटा-शंख से परेशानी है तो कान बंद कर लो', Yogi ने किसे बताया चंड-मुंड और महिषासुर
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।