
ईटानगर. पूर्वी लद्दाख में सीमा को लेकर चल रहे विवाद के बीच चीन की सेना अरुणाचल प्रदेश से लापता 5 युवकों को आज भारत को सौंपा गया। इसके बाद उन्हें 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन किया गया। बता दें कि कांग्रेस के विधायक ने हाल ही में दावा किया था कि सुबनसिरी जिले के 5 लोगों को कथित रूप से चीनी सेना के जरिए अगवा कर लिया गया।
इस मामले में रिजिजू ने शुक्रवार को बताया था कि चीनी सेना ने भारतीय सेना से यह पुष्टि की है कि लापता युवकों को वे हमें सौंप देंगे।
उठा ले गए थे चीनी सैनिक
बताया जा रहा है कि कुछ युवक पिछले दिनों जंगल में शिकार के लिए गए थे। युवकों को सेरा क्षेत्र 7 से चीनी सैनिक ले गए थे। यह स्थान नाचो से 12 किमी उत्तर में स्थित है।
कैसे सामने आया मामला
दरअसल, अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के विधायक निनॉन्ग एरिंग ने दावा किया है कि राज्य के सुबनसिरी जिले के 5 लोगों को कथित रूप से चीनी सेना के जरिए अगवा कर लिया गया। निनॉन्ग एरिंग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी। उन्होंने पीएमओ को टैग करते हुए ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। एरिंग ने लिखा था, चीन की सेना को अब जवाब देना चाहिए।
चीन ने स्वीकार भारतीय नागरिक उनके कब्जे में
इसके बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि भारतीय अधिकारियों ने हॉटलाइन के जरिए चीन के सामने यह मुद्दा उठाया है। बाद में चीन ने यह स्वीकार किया कि भारतीय नागरिक उसके कब्जे में हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.