सीमा पर विवाद के बीच अरुणाचल से अगवा 5 युवकों को भारत को सौंपा गया, 14 दिन के लिए किए गए क्वारैंटाइन

पूर्वी लद्दाख में सीमा को लेकर चल रहे विवाद के बीच चीन की सेना अरुणाचल प्रदेश से लापता 5 युवकों को आज भारत को सौंपा गया। इसके बाद उन्हें 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन किया गया। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 12, 2020 2:51 AM IST / Updated: Sep 12 2020, 04:01 PM IST

ईटानगर. पूर्वी लद्दाख में सीमा को लेकर चल रहे विवाद के बीच चीन की सेना अरुणाचल प्रदेश से लापता 5 युवकों को आज भारत को सौंपा गया। इसके बाद उन्हें 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन किया गया। बता दें कि कांग्रेस के विधायक ने हाल ही में दावा किया था कि सुबनसिरी जिले के 5 लोगों को कथित रूप से चीनी सेना के जरिए अगवा कर लिया गया।

इस मामले में रिजिजू ने शुक्रवार को बताया था कि चीनी सेना ने भारतीय सेना से यह पुष्टि की है कि लापता युवकों को वे हमें सौंप देंगे। 

Latest Videos

 


उठा ले गए थे चीनी सैनिक
बताया जा रहा है कि कुछ युवक पिछले दिनों जंगल में शिकार के लिए गए थे। युवकों को सेरा क्षेत्र 7 से चीनी सैनिक ले गए थे। यह स्थान नाचो से 12 किमी उत्तर में स्थित है। 

कैसे सामने आया मामला
दरअसल, अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के विधायक निनॉन्ग एरिंग ने दावा किया है कि राज्य के सुबनसिरी जिले के 5 लोगों को कथित रूप से चीनी सेना के जरिए अगवा कर लिया गया। निनॉन्ग एरिंग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी। उन्होंने पीएमओ को टैग करते हुए ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। एरिंग ने लिखा था, चीन की सेना को अब जवाब देना चाहिए। 

चीन ने स्वीकार भारतीय नागरिक उनके कब्जे में
इसके बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि भारतीय अधिकारियों ने हॉटलाइन के जरिए चीन के सामने यह मुद्दा उठाया है। बाद में चीन ने यह स्वीकार किया कि भारतीय नागरिक उसके कब्जे में हैं।  

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts