Christmas 2022: सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने 1500 किलो टमाटर से तैयार की सांता क्लॉज की मूर्ति

प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के गोपालपुर बीच के रेत पर सांता क्लॉज की मूर्ति बनाई है। 27 फीट ऊंची और 60 फीट चौड़ी मूर्ति को 1500 किलोग्राम टमाटर से तैयार किया गया है।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 25, 2022 7:21 AM IST / Updated: Dec 25 2022, 01:16 PM IST

पुरी। क्रिसमस का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोग अपने-अपने तरीके से एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में ओडिशा के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने लोगों को क्रिसमस की बधाई अनोखे तरीके से दी है। उन्होंने गोपालपुर बीच के रेत पर सांता क्लॉज की मूर्ति बनाई है। मूर्ति के साथ ही टमाटर की मदद से पटनायक ने MERRY CHRISTMAS लिखा है। लोग इस मूर्ति को खूब पसंद कर रहे हैं। 

सुदर्शन पटनायक ने रेत पर मूर्ति बनाने के लिए 1500 किलोग्राम टमाटर का इस्तेमाल किया है। यह मूर्ति 27 फीट ऊंची और 60 फीट चौड़ी है। 2021 में क्रिसमस पर पटनायक ने 5400 लाल गुलाब और अन्य फूलों की मदद से पुरी के समुद्र तट पर सांता क्लॉज की 50 फीट लंबी और 28 फीट चौड़ी रेत की मूर्ति बनाई थी।

17 साल से क्रिसमस पर बना रहे सैंड आर्ट 
गौरतलब है कि पटनायक पिछले 17 साल से क्रिसमस के दौरान सैंड आर्ट बना रहे हैं। उनकी कई रेत की मूर्तियां लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बना चुकी हैं। पद्म भूषण पुरस्कार विजेता रेत कलाकार सुदर्शन ने दुनिया भर में 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रेत कला प्रतियोगिताओं और उत्सवों में भाग लिया है। उन्होंने देश के लिए कई पुरस्कार जीते हैं। 

यह भी पढ़ें- 98वीं जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

पटनायक को विभिन्न विषयों पर आधारित रेत की मूर्तियां बनाने के लिए जाना जाता है। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने रेत पर भारत की जी20 अध्यक्षता का लोगो बनाया था। कला के क्षेत्र में अपार योगदान के लिए उन्हें 2014 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें- 'मन की बात': नरेंद्र मोदी ने कहा- 2022 की सफलताओं ने भारत को विश्व में अहम मुकाम दिलाया

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Kanchanjunga Express Accident: कैसे हुआ बंगाल में ट्रेन हादसा, 10 पॉइंट में समझिए पूरी घटना
West Bengal Train Accident Update: रेल हादसे में किसकी गलती| Ashwini Vaishnaw| Kanchanjunga Express
Deepender Singh Hooda LIVE: अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस सांसद ने बीजेपी के सामने रखे यह सवाल।
Modi 3.0 : मंत्री बनने का था ऑफर, भाजपा सांसद ने खुद बताया क्यों कर दिया इंकार
Weather Update : भयंकर गर्मी से कब मिलेगी निजात, आखिर कब होगी बारिश