दिल्ली में शनिवार-रविवार को वीकेंड कर्फ्यू, सिर्फ जरूरी सेवाएं खुली रहेंगी...सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान

Published : Apr 15, 2021, 01:40 PM ISTUpdated : Apr 15, 2021, 01:57 PM IST
दिल्ली में शनिवार-रविवार को वीकेंड कर्फ्यू, सिर्फ जरूरी सेवाएं खुली रहेंगी...सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान

सार

दिल्ली में बढ़ते हुए कोरोना केसों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान किया है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को खोलने की अनुमति होगी। इतना ही नहीं मॉल, जिम और स्पा भी इस दौरान बंद रहेंगे। हालांकि, 30% कैपिसिटी के साथ सिनेमा हॉल खुल सकेंगे। 

नई दिल्ली. दिल्ली में बढ़ते हुए कोरोना केसों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान किया है। यह शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को खोलने की अनुमति होगी। इतना ही नहीं मॉल, जिम और स्पा भी इस दौरान बंद रहेंगे। हालांकि, 30% कैपिसिटी के साथ सिनेमा हॉल खुल सकेंगे। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री दिल्ली केजरीवाल ने कहा, कोरोना पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। ऐसे में सिर्फ जरूरी सेवाएं खुली रहेंगी। जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए ई पास जारी किए जाएंगे। 

जानिए क्या खुला रहेगा, क्या बंद रहेगा?

- मॉल, जिम और स्पा बंद। 
- 30% कैपिसिटी के साथ सिनेमा हॉल खुल सकेंगे। 
- रेस्टोरेंट से सिर्फ होम डिलीवरी होगी।
- शादी समारोह वाले परिवारों को छूट मिलेगी। वे ई पास के जरिए वीकेंड कर्फ्यू से छूट पा सकेंगे।
- एक साप्ताहिक बाजार को एक दिन में और एक जोन के हिसाब से अनुमति दी जाएगी। साप्ताहिक बाजार में ज्यादा भीड़ ना हो इसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं।
- इसके अलावा एयरपोर्ट, स्टेशन और अस्पताल जाने वाले लोगों को कर्फ्यू के दौरान छूट रहेगी।

वीकेंड पर घर पर रहें लोग- केजरीवाल
केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वे 5 दिन तक काम करें और वीकेंड पर घर पर रहने की ही कोशिश करें।

दिल्ली में बेड की कमी नहीं
केजरीवाल ने कहा, दिल्ली के अस्पतालों में बेड की कमी नहीं है। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 5000 से ज्यादा खाली बेड हैं। 

दिल्ली में बुधवार को 17,282 केस मिले
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 17,282 लोग संक्रमित मिले। हालांकि, 9,952 लोग ठीक हुए और 104 लोगों की मौत महामारी से हो गई। अब तक दिल्ली में 7.67 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7.05 लाख ठीक हो चुके हैं, 50,736 एक्टिव केस हैं। जबकि 11,540 मरीजों की जान चली गई। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Navratri Special: ट्रेन में व्रतधारियों को मिलेगा बिना प्याज-लहसुन का भोजन, जानें 4 तरह की थाली में क्या होगा खास
Big Breaking Assam Election: BJP ने 88 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की, CM हिमंत सरमा जालुकबारी से दोबारा मैदान में!