बेलगाम मुद्दे पर भड़का कर्नाटक; CM येदियुरप्पा बोले, नहीं दूंगा एक इंच जमीन

Published : Dec 30, 2019, 05:53 PM IST
बेलगाम मुद्दे पर भड़का कर्नाटक; CM येदियुरप्पा बोले, नहीं दूंगा एक इंच जमीन

सार

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ यह महाजन रिपोर्ट में ही तय हो गया था कि महाराष्ट्र के पास क्या रहेगा और कर्नाटक के पास क्या रहेगा। राजनीतिक लाभ के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं। एक भी इंच जमीन देने का सवाल ही पैदा नहीं होता है।’’  

बेंगलुरु.  कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के उनके समकक्ष उद्धव ठाकरे राजनीतिक लाभ के लिए बेलगाम सीमा मुद्दे को फिर से उठा रहे हैं और राज्य की एक इंच भी जमीन नहीं दी जाएगी।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ यह महाजन रिपोर्ट में ही तय हो गया था कि महाराष्ट्र के पास क्या रहेगा और कर्नाटक के पास क्या रहेगा। राजनीतिक लाभ के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं। एक भी इंच जमीन देने का सवाल ही पैदा नहीं होता है।’’

शांति बनाए रखने की अपील करता हूं-

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री मराठी और कन्नड़ भाषा बोलने वाले लोगों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ हमारे लोगों को शांति और भाईचारा बनाए रखना चाहिए तथा कर्नाटक की एक इंच भी जमीन देने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। किसी ने बयान दे दिया तो इसको लेकर संशय पैदा करने की कोई जरूरत नहीं है। मैं अपने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।’’

बस सेवा को किया गया बहाल-

बेलगाम पर महाराष्ट्र अपना दावा करता है जहां मराठी भाषी लोगों की खासी आबादी रहती है लेकिन यह जिला अभी कर्नाटक में आता है। बेलगाम विवाद को देखते हुए रविवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से कर्नाटक जाने वाली बस सेवा भी निलंबित कर दी गई थी लेकिन अब उसे बहाल कर दिया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस महीने की शुरुआत में दो मंत्रियों छगन भुजबल और एकनाथ शिंदे को कर्नाटक सरकार के साथ सीमा विवाद से संबंधित मामलों पर बातचीत तेज करने के सरकार के प्रयासों को देखने के लिए समन्वयक बनाया था।

(ये खबर पीटीआई/भाषा एजेंसी की है एशियानेट न्यूज हिंदी ने सिर्फ हैडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: संसद में टकराव से ग्लोबल वार तक-सुबह की 10 बड़ी खबरें, देश-दुनिया के ताजा अपडेट
एक चूक और 9 जिंदगियां खत्म: तमिलनाडु वैन हादसे में चौंकाने वाला खुलासा, PM मोदी ने जताया शोक