ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ थाने में शिकायत, ट्विटर एकाउंट बंद करने का है आरोप

Published : Nov 22, 2020, 09:17 PM IST
ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ थाने में शिकायत, ट्विटर एकाउंट बंद करने का है आरोप

सार

मध्य प्रदेश के विदिशा में ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। विदिशा के रहने वाले श्रीकांत शर्मा ने ट्विटर इंडिया के एमडी के खिलाफ लिखित शिकायत की है।

विदिशा. मध्य प्रदेश के विदिशा में ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। विदिशा के रहने वाले श्रीकांत शर्मा ने ट्विटर इंडिया के एमडी के खिलाफ लिखित शिकायत की है। श्रीकांत का आरोप है कि ट्विटर ने उनकी हिंदूवादी सभ्यता के बारे में जानकारी देने वाला उनका ट्विटर अकाउंट बिना उन्हें किसी नोटिस दिए बंद कर दिया गया है। जिसके लिए उन्होंने ट्विटर इंडिया के एमडी के खिलाफ शिकायत की है।

 विदिशा के रहने वाले श्रीकांत शर्मा का आरोप है कि वह भारत के हिंदूवादी सभ्यता के बारे में जानकारी देने वाला एक ट्विटर अकाउंट ट्रूइंडोलॉजी( #Trueindology) चलाते हैं। इसमें वह भारत की पौराणिकता, इतिहास और हिंदूवादी परम्पराओं के बारे में जानकारी देते हैं। लेकिन ट्विटर इंडिया ने बिना किसी पूरे सूचना के उनका ये अकाउंट बंद कर दिया। जिसके खिलाफ उन्होंने थाने में लिखित शिकायत की है।

दीवाली पर आतिशबाजी के संदर्भ में दी गई जानकारी पर बंद किया अकाउंट 
श्रीकांत का कहना है कि उन्होंने दीवाली पर आतिशबाजी को लेकर एक पोस्ट डाली थी। जिसको आधार बताते हुए ट्विटर ने उनका अकाउंट बंद किया है। उनका कहना है कि उस पोस्ट में कुछ ही गलत नहीं था और ट्विटर द्वारा उसे बिना जांचे-परखे उसे बंद कर दिया गया। श्रीकांत के मुताबिक़ ये भारत में अभिव्यक्ति की आजादी पर एक कुठाराघात है इसलिए उन्होंने प्रशासन से ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत की है।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?