कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के घर तोड़फोड़, मामला दर्ज

Published : Mar 03, 2020, 11:26 PM IST
कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के घर तोड़फोड़, मामला दर्ज

सार

चौधरी के निजी सचिव प्रदीप्तो राजपंडित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी कि चार व्यक्ति शाम करीब साढ़े पांच बजे चौधरी के बारे में पूछते हुए कांग्रेस नेता के कार्यालय में घुस आये। पुलिस के अनुसार वहां मौजूद कर्मचारियों ने जब उनसे उनके बारे में पूछा तो उन्होंने फोन पर उनसे बातचीत कराने का दबाव बनाया। 

नई दिल्ली. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के दिल्ली कार्यालय में मंगलवार शाम को चार अज्ञात व्यक्तियों ने कथित रूप से तोड़फोड़ की और उनके कर्मचारियों को गालियां दीं। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

चौधरी के बारे में पूछते हुए कुछ लोग ऑफिस में घुस गए थे

चौधरी के निजी सचिव प्रदीप्तो राजपंडित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी कि चार व्यक्ति शाम करीब साढ़े पांच बजे चौधरी के बारे में पूछते हुए कांग्रेस नेता के कार्यालय में घुस आये। पुलिस के अनुसार वहां मौजूद कर्मचारियों ने जब उनसे उनके बारे में पूछा तो उन्होंने फोन पर उनसे बातचीत कराने का दबाव बनाया। पुलिस के मुताबिक जब उनकी बात नहीं मानी गयी तब चारों ने कथित रूप से कर्मचारियों को गालियां दी और कार्यालय में तोड़फोड़ की।

पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है।

(ये खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार