POK पर सेना की कार्रवाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल, कहा-जब भी चुनाव आता है, यही होता है

Published : Oct 20, 2019, 05:07 PM IST
POK पर सेना की कार्रवाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल, कहा-जब भी चुनाव आता है, यही होता है

सार

भारतीय सेना ने रविवार को पाकिस्तान द्वारा लगातार किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन का करारा जवाब दिया। भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर POK में 4 आतंकी कैंप तबाह कर दिए। 

पटना. कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार में जब भी बड़े राज्य में चुनाव होते हैं, इसी तरह की सर्जिकल स्ट्राइक की जाती है। अब इस पर राजनीति होगी और असल मुद्दों से ध्यान भटकाया जाएगा।

भारतीय सेना ने तबाह किए चार आतंकी ठिकाने
भारतीय सेना ने रविवार को पाकिस्तान द्वारा लगातार किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन का करारा जवाब दिया। भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर POK में 4 आतंकी कैंप तबाह कर दिए। ये कैंप जूरा, कुंदलशाही, अथमुकम में थे। पाकिस्तान इनका इस्तेमाल भारत में आतंकियों के घुसपैठ के लिए करते थे। 

सेना ने सीजफायर उल्लंघन पर की जवाबी कार्रवाई
लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर पाकिस्तान की तरफ लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान ने कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में सीजफायर तोड़ा। जिसमें दो जवान शहीद हो गए हैं। पाक की तरफ से हुई फायरिंग में एक नागरिक की भी मौत हो गई है। इसके बाद भारत ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारत ने आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। जवाबी फायरिंग में पाकिस्तान के 4-5 जवानों के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तान ने भी माना है कि 5 लोग मारे गए हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास
कौन थीं सरला माहेश्वरी और उनके काम में क्या था खास? दूरदर्शन की आइकॉन न्यूज़रीडर का निधन