
भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा। सिंह ने कहा कि भाजपा और बजरंग दल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) से पैसा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पर थोड़ा ध्यान दीजिए।
सिंह ने ये बयान मध्यप्रदेश के भिंड में दिया। यहां वे महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। दिग्विजय सिंह ने कहा, ''एक बात और बताऊं पाकिस्तान की आईएसआई के लिए मुसलमान कम गैर मुसलमान ज्यादा जासूसी कर रहे हैं।''
"
भाजपा-संघ की देशभक्ति से दुनिया वाकिफ
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खबरों में रहने के लिए दिग्विजय सिंह ऐसे बयान देते हैं। वे और उनकी पार्टी के नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। और जहां तक भाजपा और संघ की बात है, पूरा विश्व हमारी देशभक्ति से वाकिफ है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.