
Congress President Election nomination: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पर्चा दाखिला शुरू हो चुका है। शनिवार को पूर्व मंत्री शशि थरूर ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल किया। पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने वाले थरूर पहले नेता बन गए हैं। पार्टी की ओर से नामित पीठासीन अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री ने एक नामांकन पत्र दाखिल होने की जानकारी दी है। थरूर ने पांच सेटों में पर्चा दाखिल किया है।
जी-23 के नेता हैं शशि थरूर
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर, पार्टी के बागियों के समूह में शामिल रहे नेता हैं। वह उन 23 नेताओं में शामिल थे जिन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संगठनात्मक परिवर्तन व अन्य फेरबदल की मांग की थी। थरूर ने नामांकन दाखिल करने के पहले बीते दिनों कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।
अशोक गहलोत को मुख्य दावेदार माना जा रहा
हालांकि, गांधी परिवार के सबसे वफादार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अध्यक्ष पद का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। लेकिन मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी सहित कई दावेदार पर्चा दाखिला कर सकते हैं।
दो दशक बाद यह पहला मौका होगा जब गैर-कांग्रेसी अध्यक्ष होगा
कांग्रेस में गैर गांधी अध्यक्ष करीब दो दशक बाद मिलने जा रहा है। आखिरी बार गैर-कांग्रेसी अध्यक्ष सीताराम केसरी रहे हैं जिन्होंने 1998 में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने से लगातार मना करते रहे। राहुल के काफी मान मनौव्वल के बाद कांग्रेस ने फौरी तौर पर सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। हालांकि, लगातार चुनाव में हार के बाद पार्टी के अंदरखाने में शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठने शुरू हो गए थे। कपिल सिब्बल, नटवर सिंह, गुलाम नबी आजाद आदि नेताओं ने नेतृत्व पर सवाल खड़े करते हुए पार्टी छोड़ दी थी।
क्या है कांग्रेस का चुनाव कार्यक्रम
यह भी पढ़ें:
मनमोहन सिंह की तरह कांग्रेस गांधी परिवार का कठपुतली अध्यक्ष चुनने जा रही है, रिमोट से होगा कंट्रोल
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.