सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष बनाईं गईं, नए अध्यक्ष पर फैसला कांग्रेस अधिवेशन में होगा

दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चयन हो गया। इस बैठक में सोनिया गांधी को दुबारा अध्यक्ष घोषित किया गया। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद 25 मई को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई थी। बैठक में तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी स्वीकारते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, इसे पार्टी ने स्वीकार नहीं किया था।

Asianet News Hindi | Published : Aug 10, 2019 7:27 AM IST / Updated: Aug 11 2019, 01:27 AM IST

नई दिल्ली. कांग्रेस वर्किंग कमेटी की शनिवार को बैठक हुई। इसमें राहुल गांधी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। हालांकि, कांग्रेस के ज्यादातर नेता राहुल गांधी के अध्यक्ष बने रहने के पक्ष में थे, लेकिन राहुल इस्तीफे पर अड़े रहे। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद 25 मई को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई थी। बैठक में तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी स्वीकारते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, तब इसे पार्टी ने स्वीकार नहीं किया था।

चुनाव के 2 महीने बाद भी राहुल इस्तीफे पर अड़े रहे। उन्होंने इस पद पर रहने से साफ इनकार कर दिया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के अन्य नेताओं को भी हार पर जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इसके बाद कई नेताओं ने भी इस्तीफे की पेशकश की थी।

Latest Videos

प्रियंका के नाम की भी चली थी चर्चा
राहुल के इस्तीफे के बाद से ही कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी युवा नेता को सौंपने की बात कही थी। हालांकि, उन्होंने प्रियंका के नाम की भी पैरवी की थी। इसके बाद कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी प्रियंका को अध्यक्ष पद सौंपने का समर्थन किया था।ॉ

गैर-गांधी के अध्यक्ष बनने की थी चर्चा 
राहुल गांधी ने गैर-गांधी सदस्य को अध्यक्ष बनाने की पेशकश की थी। इशके बाद से नए अध्यक्ष को लेकर मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत, सुशील कुमार शिंदे समेत कई नेताओं के नाम की भी चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि, मुकुल वासनिक का नाम सबसे आगे थे। लेकिन किसी भी नाम को लेकर पार्टी में एकराय नहीं हो पाई, इसके चलते सोनिया गांधी को फिर से नए अध्यक्ष बनने तक पार्टी की कमान दी गई।

Share this article
click me!

Latest Videos

अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh