कभी कहा 'राष्ट्रपत्नी' तो कभी बताया 'मूर्ति', जानें द्रौपदी मुर्मू को लेकर कब-कब बिगड़े नेताओं के बोल

Published : Nov 13, 2022, 02:22 PM IST
कभी कहा 'राष्ट्रपत्नी' तो कभी बताया 'मूर्ति', जानें द्रौपदी मुर्मू को लेकर कब-कब बिगड़े नेताओं के बोल

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरी द्वारा की गई विवादित टिप्पणी का मामला बढ़ता जा रहा है। बीजेपी के साथ ही अब कांग्रेस भी मंत्री अखिल गिरी के बयान का विरोध कर रही है। इतना ही नहीं, अखिल गिरी की राष्ट्रपति को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में आदिवासी समाज के लोगों ने बांकुड़ा में सड़क जाम कर दी।

Controversial Comments on Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरी द्वारा की गई विवादित टिप्पणी का मामला बढ़ता जा रहा है। बीजेपी के साथ ही अब कांग्रेस भी मंत्री अखिल गिरी के बयान का विरोध कर रही है। इतना ही नहीं, अखिल गिरी की राष्ट्रपति को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में आदिवासी समाज के लोगों ने बांकुड़ा में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। यहां पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री ज्योत्सना मंडी की कार रोककर विरोध किया गया। वैसे, यह पहला मामला नहीं है, जब किसी नेता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ विवादित बयान दिया है। 

उदित राज 
नेता - कांग्रेस
कब - 6 अक्टूबर, 2022 

कांग्रेस नेता उदित राज ने द्रौपदी मुर्मू को लेकर एक ट्वीट किया, जिसमें चमचागीरी शब्द का इस्तेमाल किया। उदित राज ने कहा था- 'द्रौपदी मुर्मू जैसी राष्ट्रपति किसी देश को ना मिले। ये चमचागिरी की हद है। वो कहती हैं कि 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं। ये खुद नमक खाकर जिंदगी जिए तो पता चलेगा। बाद में उदित राज ने ट्विटर पर सफाई देते हुए कहा था- मेरा बयान द्रौपदी मुर्मू जी के लिए निजी है, कांग्रेस पार्टी का नहीं है। मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया लेकिन वोट मांगा आदीवासी के नाम से। 

अधीर रंजन चौधरी
नेता - कांग्रेस
कब - 27 जुलाई, 2022

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कह दिया, जिसके बाद संसद में जमकर बवाल हुआ। इस टिप्पणी के बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए। हालांकि, बाद में अधीर रंजन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लिखित में माफी मांगी थी। 

तेजस्वी यादव
नेता - राष्ट्रीय जनता दल
कब - 16 जुलाई, 2022  

बिहार के शिवहर में लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित बयान दिया था। तेजस्वी ने कहा था- राष्ट्रपति भवन में हमें कोई मूर्ति नहीं चाहिए बल्कि हमें एक ताकतवर राष्ट्रपति चाहिए। राष्ट्रपति का चुनाव हो रहा है। हमने यशवंत सिन्हा को कई बार सुना लेकिन सत्ता पक्ष की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी को कभी नहीं सुना है। 

अजय कुमार 
नेता - कांग्रेस
कब - 13 जुलाई, 2022

कांग्रेस नेता अजय कुमार ने द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए विवादित बयान में कहा था- NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू  भारत की बहुत बुरी फिलॉसफी का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनकी उम्मीदवारी को आदिवासियों का प्रतीक नहीं बनाया जाना चाहिए। क्या उन्होंने हाथरस जैसे कांड पर कभ कुछ कहा? अनुसूचित जातियों की स्थिति और खराब हो गई है।  

क्या है मामला?
हाल ही में नंदीग्राम में एक रैली के दौरान TMC नेता अखिल गिरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर नस्लभेदी टिप्पणी की थी। अखिल गिरी ने कहा था- शुभेंदु अधिकारी विपक्षी दल के नेता हैं तो शोभनीय बातें कहें, लेकिन वो कहते हैं कि मैं देखने में खराब हूं। ऐसा है तो फिर द्रौपदी मुर्मू देखने में कैसी हैं? शुभेंदु से कहिए तो यहां नंदीग्राम में आकर बोले कि द्रौपदी मुर्मू देखने में कैसी हैं? तुम देखने में सुंदर हो, लेकिन अंदर से पूरी तरह कैंसर हो। 

ये भी देखें : 

पहली बार नहीं फिसली अधीर रंजन की जुबान, कभी वित्त मंत्री को कहा निर्बला तो ED को इडियट, पढ़ें 5 विवादित बयान

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

DRDO का 'अन्वेष' लॉन्च, ISRO का PSLV-C62 मिशन सफल
सीमा पार से फिर साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद LoC पर हाई अलर्ट