राहुल गांधी की श्रीराम से तुलना पर बोले दुष्यंत: राम की सेना की तरह कांग्रेसी नंगे क्यों नहीं घूम रहे...

Published : Dec 27, 2022, 05:14 PM ISTUpdated : Dec 27, 2022, 05:36 PM IST
राहुल गांधी की श्रीराम से तुलना पर बोले दुष्यंत: राम की सेना की तरह कांग्रेसी नंगे क्यों नहीं घूम रहे...

सार

दुष्यंत गौतम ने कहा कि राहुल गांधी को यह राज सबको बताना चाहिए कि वह क्या खाते हैं जो कपड़ों की जरूरत नहीं पड़ रही। कांग्रेसी अनावश्यक हजारों मीटर कपड़े पहनने में बर्बाद कर रहे हैं। राहुल गांधी को यह राज अपनी मां और बहन को भी बताना चाहिए। 

BJP on Rahul Gandhi wearing T-shirt: भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी की तुलना श्री राम से किए जाने पर बीजेपी हमलावर है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा कि राहुल गांधी अगर राम हैं तो उनकी सेना कहां है। कांग्रेस अगर उनकी सेना है तो राम की सेना की तरह कांग्रेसियों को भी नंगे घूमना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह राज सबको बताना चाहिए कि वह क्या खाते हैं जो कपड़ों की जरूरत नहीं पड़ रही। कांग्रेसी अनावश्यक हजारों मीटर कपड़े पहनने में बर्बाद कर रहे हैं। दुष्यंत गौतम ने कहा कि राहुल गांधी को यह राज अपनी मां और बहन को भी बताना चाहिए। 

भगवान की भक्ति नहीं परिवार भक्ति

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि सलमान खुर्शीद का बयान भगवान की भक्ति या राष्ट्र की भक्ति वाला नहीं बल्कि परिवार की भक्ति का है। शहजाद पूनावाला और गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस को हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी ने कहा कि जो लोग राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठा रहे थे, वह भगवान के भक्त नहीं हो सकते हैं।

क्या है राहुल गांधी का श्रीराम से तुलना करने का मामला?

दरअसल, यूपी कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी की तुलना प्रभु श्री राम से की थी। भारत जोड़ो यात्रा को रामायण से जोड़ते हुए उन्होंने राहुल गांधी को श्री राम और कांग्रेस को 'भारत' बताया था। खुर्शीद ने कहा कि भगवान राम की खड़ाऊ की तरह हम भी राहुल गांधी की खड़ाऊ को यूपी के उन जगहों तक पहुंचाएंगे जहां वह नहीं जा पा रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा, 'राहुल गांधी अलौकिक हैं। जब हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं तो वह भारत जोड़ो यात्रा में केवल टी-शर्ट में निकल रहे हैं। वह एक योगी की तरह हैं जो फोकस के साथ अपनी 'तपस्या' कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम की 'खड़ाउ' बहुत दूर तक जाती है। कभी-कभी जब राम जी नहीं पहुंच पाते तो भरत खड़ाऊ लेकर जगह-जगह जाते हैं। ऐसे ही हमने उत्तर प्रदेश में खड़ाऊ चलाया है। अब वह खड़ाऊ उत्तर प्रदेश पहुंच गया है। राम जी (राहुल गांधी) भी आएंगे। पढ़िए पूरी खबर...

शनिवार को दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को दिल्ली पहुंची। दिल्ली में यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ मशहूर फिल्म अभिनेता कमल हासन भी पैदल चले। इसके पहले राहुल गांधी के दिल्ली पहुंचने पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। दिल्ली में यात्रा के दौरान सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम दिग्गज कांग्रेसियों ने मार्च किया। मार्च के बाद शाम को राहुल गांधी ने लालकिले के पास जनसभा की। लालकिले के सामने हुई जनसभा में राहुल गांधी ने कहा कि यह नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं है। आपका सारा पैसा, किसानों और मजदूरों का, हवाई अड्डों, बंदरगाहों और सड़कों का पैसा सीधे उनके आकाओं की जेब में जाता है। यह अंबानी और अडानी सरकार है। असली मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए हिंदू-मुस्लिम विवाद को हवा दी जाती है। बता दें कि दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा 2 जनवरी तक स्थगित रहेगी। 3 जनवरी को दिल्ली से यह यात्रा यूपी पहुंचेगी। पढ़िए पूरी खबर...

यह भी पढ़ें:

BJP के इस नेता ने Gandhis को बताया देश का सबसे भ्रष्ट राजनीतिक परिवार, कहा-गांधी परिवार यानी कट्टर पापी परिवार

बेटी के अश्लील वीडियो बनाने पर एसएसबी जवान ने जताई आपत्ति तो पीट-पीटकर कर मार डाला

भारत की सीमाओं की जोरावर के साथ पहरेदारी करेगा 'प्रलय', पलक झपकते ही 500 किमी दूर तक टारगेट को कर देगा तबाह

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

इंडिगो संकट का 5वां दिन: चेन्नई–हैदराबाद में 200+ फ्लाइट्स कैंसिल-आखिर एयरलाइन में चल क्या रहा है?
गोवा नाइटक्लब आग: मैनेजर गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ वारंट जारी-क्या नियमों की अनदेखी थी?