
नई दिल्ली. भारत में कोरोना के कुल सक्रिया मामलों की संख्या 1,59,590 हो गई है। देश में मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्या अब देश के कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.44 प्रतिशत है। 6 राज्यों, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। महाराष्ट्र में कल 8,333 नए मामलों का पता चला है। राज्य में नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कल केरल में 3,671 और पंजाब में 622 नए मामलों का पता चला है।
24 घंटों में कोरोना के 16,488 नए केस
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 16,488 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 85.75 प्रतिशत नए मामले 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। 8 राज्यों में दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी का रूझान जारी है।
पिछले दो हफ्तों के दौरान केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में सबसे अधिक कमी आई है। राज्य में 14 फरवरी को ऐसे मामलों की संख्या 63,847 थी जो आज घटकर 51,679 हो गई है। हालांकि इसी अवधि के दौरान महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 34,449 से बढ़कर आज 68,810 तक पहुंच गई है।
दुनिया में रिकवरी रेट सबसे ज्यादा भारत में है
अभी तक कुल 1.07 करोड़ (1,07,63,451) कोविड से मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 12,771 मरीज ठीक हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। भारत की रिकवरी दर 97.17 प्रतिशत जो विश्व में सबसे अधिक है।
84.79 प्रतिशत ठीक हुए नए मरीज 6 राज्यों से हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 4,936 नए मरीज ठीक हुए हैं। जबकि केरल और कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमश: 4,142 और 642 नए मरीज ठीक हुए हैं।
24 घंटों में 113 कोविड मरीजों की मृत्यु
पिछले 24 घंटों में 113 कोविड मरीजों की मृत्यु हुई है। 82.3 प्रतिशत कोविड के नए मरीजों की मौत के मामले छह राज्यों से है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 48 कोविड के नए मरीजों की मौत हुई है जबकि पंजाब और केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमश: 15 और 14 नए मरीजों की जान गई है।
17 राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं
17 राज्यों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से किसी मरीज की मौत की जानकारी नहीं मिली है। इन राज्यों के नाम गुजरात, ओडिशा, चंडीगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पुद्दुचेरी, मणिपुर, मिजोरम, लक्षद्वीप, लद्दाख सिक्किम, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.