देश में कोरोना : 31700 संक्रमित, कुल मरीजों के 67% सिर्फ इन 5 राज्यों में; अब तक 7900 से ज्यादा ठीक हुए

Published : Apr 29, 2020, 07:38 AM ISTUpdated : Apr 29, 2020, 07:36 PM IST
देश में कोरोना : 31700 संक्रमित, कुल मरीजों के 67% सिर्फ इन 5 राज्यों में; अब तक 7900 से ज्यादा ठीक हुए

सार

देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 31 हजार 760 हो गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 1866 नए केस सामने आए है। अब तक 7900 से ज्यादा संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 692 तो गुजरात में 226, दिल्ली में 206, मध्यप्रदेश में 222 और राजस्थान में 102 नए मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

नई दिल्ली. देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 31 हजार 760 हो गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 1866 नए केस सामने आए है। साथ ही 69 लोगों की जान गई है। कोरोना के संक्रमण से महाराष्ट्र बुरी तरह से प्रभावित है। यहां पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 692 केस सामने आए हैं। वहीं, गुजरात में 226, दिल्ली में 206, मध्यप्रदेश में 222 और राजस्थान में 102 नए मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। देश में अब तक 7900 से ज्यादा संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है। 

पांच राज्यों में 67% संक्रमित
भारत में महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान सबसे ज्यादा संक्रमित हैं। इन राज्यों में देश में मिले कुल मामलों के 67% मरीज हैं। भारत में अब तक कुल 31760 मरीज संक्रमित मिले हैं। वहीं, इन 5 राज्यों में 21280 मरीज हैं।

'कोरोना रिकवरी रेट 23.3% हो गया है'

केंद्रीय सवास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना से कल 29435 लोग संक्रमित हैं। 21632 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, पिछले एक दिन में देश में 1543 नए मामले आए हैं। पिछले 24 घंटे में 684 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना से रिकवरी रेट 23.3 प्रतिशत हो गया है। लव अग्रवाल ने बताया, देश में 17 ऐसे जिले हैं जहां पहले पॉजिटिव मामले मिले थे परन्तु पिछले 28 दिनों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों का हाल 

महाराष्ट्र: यहां पिछले 24 घंटे में 692 नए मरीज सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 9282 तक पहुंच गई है। 5 हजार 982 मरीज तो अकेले मुंबई के हैं। राज्य में मौतों का आंकड़ा 400 तक पहुंच गया। यहां मंगलवार को सबसे अधिक 31 मरीजों ने दम तोड़ा है। हालांकि राहत की बात है कि अब तक 1388 लोग ठीक हो चुके हैं। 

मध्यप्रदेशः यहां पिछले 24 घंटे में 222 नए मरीज मिले। इनमें इंदौर सेंट्रल जेल के 19 संक्रमित कैदी शामिल हैं। इन्हें अस्थाई जेल में शिफ्ट किया जाएगा। अब तक इंदौर में 1372, भोपाल में 458 और उज्जैन में 123 मरीज मिल चुके हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 10 मरीजों की मौत हुई है। यहां मौत का आंकड़ा 120 हो गया है। 

राजस्थानः यहां मंगलवार को 102 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य सरकार 14 राज्यों में फंसे राजस्थान के श्रमिकों को लाने की तैयारी कर रही है। सरकार ने 19 आईएएस और आईपीएस अफसरों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य में संक्रमण से अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 770 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

उत्तरप्रदेशः प्रदेश में मंगलवार को 67 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दिल्ली के बाद अब यहां भी प्लाज्मा थैरेपी से कोरोना संक्रमितों का इलाज शुरू हो गया है। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 2053 तक पहुंच गई है। कोरोना के संक्रमण से अब तक 34 लोगों की मौत हो गई है। 

दिल्लीः यहां पिछले 24 घंटे में 206 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंगलवार को नीति आयोग के एक अफसर भी कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इसके बाद दिल्ली स्थित बिल्डिंग को दो दिन के लिए सील कर दिया है। इस दौरान पूरी बिल्डिंग को सैनिटाइज किया जाएगा। वहीं, सफदरगंज अस्पताल में भर्ती सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर ने दम तोड़ दिया। 12 नए जवान संक्रमित मिले। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कोरोना मरीजों की संख्या 47 हुई। यहां संक्रमण के शिकार 54 लोगों की मौत हुई है। जबकि 1078 लोग ठीक हुए हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

DRDO का 'अन्वेष' लॉन्च, ISRO ने एक साथ 16 पेलोड स्पेस में भेजे
सीमा पार से फिर साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद LoC पर हाई अलर्ट