कोरोना के खौफ से सहमी दुनिया, दिल्ली में बायोमेट्रिक अटेंडेंस बंद, जापान में फंसे है 138 भारतीय

Published : Feb 18, 2020, 08:02 AM IST
कोरोना के खौफ से सहमी दुनिया, दिल्ली में बायोमेट्रिक अटेंडेंस बंद, जापान में फंसे है 138 भारतीय

सार

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए राजधानी दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस बंद कर दी गई है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से रजिस्टर में अब मैनुअली अटेंडेंस लगाने को कहा गया है।   

नई दिल्ली. दुनियाभर में कोरोना वायरस का आतंक जारी है। चीन में अब तक 1775 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। दुनिया के कई अन्य देशों में भी इस वायरस ने लोगों को मौत के मुंह में धकेल दिया है। वहीं, भारत के केरल में भी कई लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। इस जानलेवा बीमारी को देखते हुए लोग काफी एहतियात बरत रहे हैं। वहीं कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए राजधानी दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस बंद कर दी गई है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से रजिस्टर में अब मैनुअली अटेंडेंस लगाने को कहा गया है। 

चूंकि यह बीमारी किसी के संपर्क में आने से फैल जाती है, इसी के मद्देनजर अस्पताल ने यह कदम उठाया है। बायोमेट्रिक सिस्टम पर अटेंडेंस लगाते वक्त सभी कर्मचारी अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर कोई कर्मचारी इस बीमारी से संक्रमित है तो यह अन्य लोगों में भी फैल सकती है। 

2048 नए मामले आए सामने

चीन में कोरोना वायरस से 2,048 लोगों के संक्रमित होने के नए मामले सामने आए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि हुबेई प्रांत में 100, हेनान में तीन और गुआंगदोंग में दो की मौत हुई है। 

10 दिन से क्रूज पर फंसे हैं 3700 से ज्यादा यात्री

जापान के योकोहामा तट पर डायमंड प्रिंसेस क्रूज पर कुल 50 देशों के 3,700 से ज्यादा यात्री 10 से ज्यादा दिनों से फंसे हुए हैं। इनमें से 1219 लोगों की कोरोना को लेकर जांच हो चुकी है। अब क्रूज पर फंसे लोगों में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इस क्रूज पर हांगकांग से सवार हुए एक शख्स में सबसे पहले कोरोना वायरस के लक्षण सामने आए थे। क्रूज में कुल 138 भारतीय नागरिक मौजूद हैं। क्रूज पर सवार भारतीयों में से तीन में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

DRDO का 'अन्वेष' लॉन्च, ISRO का PSLV-C62 मिशन सफल
सीमा पार से फिर साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद LoC पर हाई अलर्ट