कोरोना का आतंक: UGC ने सभी यूनिवर्सिटी को जारी किया आदेश, ज्यादा संख्या में एक जगह एकत्र ना हो छात्र

Published : Mar 06, 2020, 09:38 PM IST
कोरोना का आतंक: UGC ने सभी यूनिवर्सिटी को जारी किया आदेश, ज्यादा संख्या में एक जगह एकत्र ना हो छात्र

सार

साथ ही यूजीसी ने सलाह दी है कि जिन कर्मचारियों और छात्रों ने घातक विषाणु से प्रभावित देशों की यात्रा की है उन्हें 14 दिनों के लिए घर में पृथक् रखा जाए।

नई दिल्ली. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए ज्यादा संख्या में इकट्ठा होने से बचें। 

यूजीसी सचिव ने सभी कुलपतियों को लिखा पत्र

साथ ही यूजीसी ने सलाह दी है कि जिन कर्मचारियों और छात्रों ने घातक विषाणु से प्रभावित देशों की यात्रा की है उन्हें 14 दिनों के लिए घर में पृथक् रखा जाए। यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को लिखे पत्र में कहा, ‘‘परिसर में ज्यादा संख्या में इकट्ठा होने से बचें। कोई भी छात्र या कर्मचारी जिसने कोविड- 19 से प्रभावित देशों की यात्रा की है या पिछले 28 दिनों से ऐसे लोगों के साथ संपर्क में है, उसकी निगरानी की जानी चाहिए और 14 दिनों के लिए घर में पृथक् रखा जाना चाहिए।’’

भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या 31 हो गई।

(ये खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?