भारत में Vaccination का आंकड़ा 67.72 करोड़ के पार, मुंबई ने तोड़ा रिकॉर्ड, यहां लगे 1 करोड़ से अधिक डोज

भारत में Covid-19 Vaccination कवरेज 67.72 करोड़ के पार हो गया है। मुंबई देश का पहला जिला बन गया है, जहां सबसे अधिक 1 करोड़ डोज लग चुके हैं।

Asianet News Hindi | Published : Sep 4, 2021 9:51 AM IST / Updated: Sep 04 2021, 03:23 PM IST

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने देश में  Covid-19 Vaccination अभियान को गति दी जा रही है। आज सुबह 7 बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 58,85,687 टीके लगाने के साथ कुल टीकाकरण 67.72 करोड़ (67,72,11,205) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 70,88,424 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।

1 करोड़ वैक्सीन लगाने वाला मुंबई देश का पहला जिला बना
बृहन्मुंबई महानगर पालिका( BMC) देश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां एक करोड़ से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। CoWIN पोर्टल पर अपलोड किए आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार तक यहां 1 करोड़ 63 हजार 497 लोगों को वैक्सीन लग चुकी थी। इसमें से 72 लाख 75 हजार 134 को पहली डोज और 27 लाख 88 हजार 363 को दोनों डोज लग चुकी हैं।

यह भी पढ़ें-Atmanirbhar Bharat: दुश्मनों की 'छाती' पर तैनात होगा भारत का पहला न्यूक्लियर मिसाइल ट्रैकिंग शिप 'ध्रुव'

देश में कोरोना का मौजूदा हाल
पिछले 24 घंटों में 36,385 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,21,00,001 हो गई है। स्वस्थ होने की दर 97.43 प्रतिशत पर पहुंची गई है। केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर एवं सहयोगपूर्ण प्रयासों के परिणामस्वरुप पिछले 69 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में 42,618 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले 4,05,681 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.23 प्रतिशत हैं।

यह भी पढ़ें-IT पोर्टल में गड़बड़ी: पांचजन्य ने पूछा सवाल-क्या Infosys विदेशी ग्राहकों को भी ऐसी ही घटिया सर्विस देगी?

टेस्टिंग क्षमता बढ़ाई
देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 17,04,970 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 52.82 करोड़ से अधिक (52,82,40,038) जांच की जा चुकी हैं। एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.63 प्रतिशत है और यह पिछले 71 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 2.50 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 89 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

यह भी पढ़ें-ऐ मेरी ज़मीं महबूब मेरी: 5 साल US में रही ये इंटरनेशनल गोल्फर; अब भारत में पाल रही गायें; कर रही खेती-किसान

 

Share this article
click me!