भारत में वैक्सीनेशन 57.88 करोड़ डोज के पार, रिकवरी 97.52% के साथ मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक

भारत में कोविड वैक्सीनेशन (Corona vaccination) का आंकड़ा 57.88 करोड़ को पार कर गया है। राज्यों के पास अभी भी 94 लाख डोज मौजूद हैं।

Asianet News Hindi | Published : Aug 18, 2021 8:24 AM IST / Updated: Aug 18 2021, 01:55 PM IST

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की लड़ाई में भारत एक कदम और आगे निकल गया है। भारत में कोविड वैक्सीनेशन (Corona vaccination) का आंकड़ा 57.88 करोड़ को पार कर गया है। राज्यों के पास अभी भी 94 लाख डोज मौजूद हैं। केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के स्रोतों से अब तक 18,62,530 खुराकें भेजे जाने की तैयारी है। बुधवार सुबह 8 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के हिसाब से उपरोक्त खुराकों में से बरबाद हो जाने वाली खुराकों को मिलाकर कुल 55,11,64,632 खुराकों की खपत हो चुकी है।

देश में रिकवरी बढ़ी
भारत में रिकवरी दर 97.52 प्रतिशत है। यह मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 3,14,85,923 लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं और पिछले 24 घंटों में 37,169 मरीज स्वस्थ हुए हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में 35,178 नए मामले दर्ज किए गए। लगातार 52 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 3,67,415 दर्ज की गई है, जो 148 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.14 प्रतिशत रह गये हैं, जो मार्च 2020 के बाद देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सबसे कम है। देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 17,97,559 जांचें की गईं। भारत ने अब तक 49.84 करोड़ से अधिक (49,84,27,083) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.95 प्रतिशत है, जो पिछले 54 दिनों में तीन प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर भी 1.96 प्रतिशत रही, जो पिछले 23 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 72 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

केरल में रिकवरी कम
केरल में इस समय 1.75 लाख एक्टिव केस हैं, जो देश में सबसे अधिक हैं। बीत दिन यहां 18500 के करीब लोग ठीक हुए। यहां अब तक 37 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र हैं। यहां इस समय 61 लाख एक्टिव केस हैं। यहां बीत दिन 4400 नए केस मिले। यहां 5400 लोग ठीक हुए। इस दौरान 116 लोगों की मौत हुई। देश में अब तक के संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र टॉप पर हैं। यहां अब तक 3.22 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस समय 3.61 लाख एक्टिव केस हैं। अब तक 3.14 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 4.32 लाख की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें
ये क्या बोल गए बीजेपी विधायक, 'वैक्सीन से कोई नपुसंक नहीं होता, मैंने 4 महीने तक लगातार ट्राई किया'
भारत में Vaccination:एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 88.13 लाख डोज लगे; जानिए पूरा Update

 

Share this article
click me!