कोरोना वायरस से सतर्क हुआ रेलवे, मध्य और पश्चिमी रेल ने एसी डिब्बों से हटवाए पर्दे और कंबल

Published : Mar 15, 2020, 12:38 PM IST
कोरोना वायरस से सतर्क हुआ रेलवे, मध्य और पश्चिमी रेल ने एसी डिब्बों से हटवाए पर्दे और कंबल

सार

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए मध्य और पश्चिमी रेलवे ने शनिवार को एसी डिब्बों से पर्दे और कंबल निकालने के आदेश जारी किए क्योंकि ये प्रतिदिन नहीं धुलते हैं

मुंबई/नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए मध्य और पश्चिमी रेलवे ने शनिवार को एसी डिब्बों से पर्दे और कंबल निकालने के आदेश जारी किए क्योंकि ये प्रतिदिन नहीं धुलते हैं।

हालांकि, चादर, तौलिए और गिलाफ सहित बेड रोल के अन्य सामान प्रत्येक इस्तेमाल के बाद धोए जाते हैं।

अगले आदेश तक कंबल और पर्दे हटाए जाएंगे

पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता गजानन महतपुरकर ने पीटीआई-भाषा को बताया, "मौजूदा निर्देशों के अनुसार एसी डिब्बों में दिए गए पर्दे और कंबल हर यात्रा के बाद नहीं धोए जाते हैं। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए अगले आदेश तक कंबल और पर्दे तुरंत हटा लिए जाएंगे।”

उन्होंने कहा, "यात्रियों को अपना कंबल लाने की सलाह दी जाएगी। किसी भी समस्या के लिए कुछ अतिरिक्त चादरें रखी जाएंगी। मध्य रेलवे ने सभी डिब्बों को अच्छी तरह साफ-सुथरा करने का निर्देश दिया है। ये हर दिन हजारों यात्रियों के संपर्क में आते हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?