कोरोना: भारत में रिकवरी रेट 60% के पार, हर 100 लोगों में 4.5 की हो रही मौत; अब तक 6.48 लाख केस मिले

Published : Jul 04, 2020, 10:43 AM IST
कोरोना: भारत में रिकवरी रेट 60% के पार, हर 100 लोगों में 4.5 की हो रही मौत; अब तक 6.48 लाख केस मिले

सार

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 22,771 मामले सामने आए। इस दौरान 442 लोगों की मौत हुई। देश में अब तक 6.48 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 18655 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, भारत के लिए यह अच्छी खबर है कि यहां अब तक 394227 लोग ठीक हो चुके हैं। 

नई दिल्ली. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 22,771 मामले सामने आए। इस दौरान 442 लोगों की मौत हुई। देश में अब तक 6.48 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 18655 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, भारत के लिए यह अच्छी खबर है कि यहां अब तक 394227 लोग ठीक हो चुके हैं। 

लगातार बढ़ रहा रिकवरी रेट 
भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब तक 394227 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, 235433 का अभी भी इलाज चल रहा है। देश में रिकवरी रेट बढ़कर 60.80% तक पहुंच गया है। यानी हर 100 लोगों में 60 से ज्यादा ठीक हो रहे हैं। 

भारत में मृत्यु दर 5% से नीचे
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में मृत्यु दर 4.52% है। यानी हर 100 कोरोना पॉजिटिव में 4.52 लोगों की मौत हो रही है। भारत में रिकवरी और डेथ्स का अनुपात 95.48% : 4.52% है। 

 

 
भारत में अब तक 95,40,132 टेस्ट हुए
आईसीएमआर के मुताबिक, भारत में अब तक 95,40,132 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2,42,383 लोगों की जांच हुई। इनमें से 22,771 संक्रमित पाए गए।

पिछले 5 दिन में 1 लाख से ज्यादा मामले आए सामने
भारत में पिछले 5 दिन में 1,00,742 मामले सामने आए हैं। covid 19 india.org के मुताबिक, 29 जून- 18339, 30 जून को 18256, 1 जुलाई को 19429, 2 जुलाई को 21947 और 3 जुलाई को 22771 मामले सामने आए हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video