कोरोना वायरस: ईरान से भारतीयों के सैंपल लाए गए, रिपोर्ट नेगेटिव आने पर देश लौटने की अनुमति

Published : Mar 07, 2020, 06:33 PM ISTUpdated : Mar 07, 2020, 06:34 PM IST
कोरोना वायरस: ईरान से भारतीयों के सैंपल लाए गए, रिपोर्ट नेगेटिव आने पर देश लौटने की अनुमति

सार

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया था कि ईरान के तेहरान से एक विमान कोरोना वायरस के संदिग्ध 300 भारतीय मरीजों के लार के नमूने लेकर आएगा। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि विमान ईरान से कितने भारतीयों के नमूने लाया और कितने ईरानी नागरिकों को लेकर यहां से गया।

नई दिल्ली. ईरान में कोरोना वायरस के संदिग्ध भारतीय मरीजों के लार के नमूने लेकर 'महान एयर' का विमान शनिवार को तेहरान से नयी दिल्ली पहुंचा। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नमूनों को जांच के लिये पुणे भेजा जाएगा

अधिकारी ने कहा कि कई ईरानी नागरिकों को लेकर शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे विमान ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वापसी की उड़ान भरी। विमान तड़के लगभग साढ़े पांच बजे हवाई अड्डे पर उतरा था। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया था कि ईरान के तेहरान से एक विमान कोरोना वायरस के संदिग्ध 300 भारतीय मरीजों के लार के नमूने लेकर आएगा। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि विमान ईरान से कितने भारतीयों के नमूने लाया और कितने ईरानी नागरिकों को लेकर यहां से गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नमूनों को जांच के लिये पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजा जाएगा।

रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही देश लौटने की अनुमति मिलेगी 

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के प्रमुख अरुण कुमार ने शुक्रवार को कहा था कि जिन लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आएगी उन्हें बाद में स्वदेश लौटने की अनुमति दी जाएगी। ईरान कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक है, जहां फिलहाल करीब 2 हजार भारतीय हैं। इतने ही भारतीय फिलहाल फारस की खाड़ी के देशों में भी हैं।

नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा था कि स्वास्थ्य मंत्रालय और ईरान सरकार के साथ विचार विमर्श कर ईरान से भारतीयों की वापसी की योजना बनाई जा रही है।

(ये खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?