कोरोना के खौफ में पूरा देश: जम्मू कश्मीर से तमिलनाडु तक इन 28 राज्यों में है लॉकडाउन, देखें पूरी लिस्ट

देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर की चपेट में है। लगातार बढ़ रहे केसों के चलते स्वास्थ्य व्यवस्था भी चरमा रही गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 3.5 लाख केस सामने आए हैं। वहीं, महामारी से 3754 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 2.26 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 

Asianet News Hindi | Published : May 10, 2021 1:24 PM IST / Updated: May 10 2021, 07:06 PM IST

नई दिल्ली. देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर की चपेट में है। लगातार बढ़ रहे केसों के चलते स्वास्थ्य व्यवस्था भी चरमा रही गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 3.5 लाख केस सामने आए हैं। वहीं, महामारी से 3754 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 2.26 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 

देश में कोरोना महामारी के कहर को देखते हुए 28 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों ने लॉकडाउन या कोरोना कर्फ्यू जैसे कदम उठाए हैं, ताकि संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके। हालांकि, इस बार केंद्र सरकार ने लॉकडाउन जैसा  कोई कदम नहीं उठाया है। 

आईए जानते हैं कि किन राज्यों में कब तक लॉकडाउन है

महाराष्ट्र: राज्य में लॉकडाउन जैसे कर्फ्यू का ऐलान 5 अप्रैल को किया गया था। बाद में लोगों के आने जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। यहां प्रतिबंधों को 15 मई तक बढ़ाया गया है। 

दिल्ली:  दिल्ली सरकार ने 20 अप्रैल को लॉकडाउन का ऐलान किया था। यहां सरकार ने इसे 17 मई तक बढ़ा दिया है। इस बार मेट्रो भी बंद कर दी गई है। 

हरियाणा: राज्य सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया है। 

मध्यप्रदेश : शिवराज सिंह चौहान सरकार ने 15 मई तक कड़ा जनता कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है, ताकि संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके। 

बिहार: बिहार में भी 15 मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। 

केरल: राज्य में 16 मई तक टोटल लॉकडाउन लगाया गया है।

आंध्र: आंध्र प्रदेश में 5 मई से 14 दिन का आंशिक कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया है। यहां रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू भी है। 

बंगाल: तीसरी बार सत्ता में आने के बाद ममता सरकार ने प्रतिबंधों को कड़ा कर दिया गया। शादियों में सिर्फ 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति है। वहीं, दुकानों को भी सीमित समय तक खोलने की अनुमति दी गई है। 

तमिलनाडु : यहां 24 मई तक 10 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया गया। 

राजस्थान: राजस्थान में 14 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। यह 24 मई को सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। 

ओडिशा: ओडिशा में 5 मई से 14 दिन का टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। यह सभी 30 जिलों में है। 

झारखंड : यहां  13 मई तक लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगाए गए हैं। यहां 22 अप्रैल से प्रतिबंधों की शुरुआत की गई थी। 

गुजरात: गुजरात में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू है। यहां  36 शहरों में दिन में भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। 

कर्नाटक : सीएम येदियुरप्पा ने 10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया है। 

छत्तीसगढ़ : यहां वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। हालांकि, जिला कलेक्टरों ने 15 मई तक स्थानीय लॉकडाउन लगाया है। 

पंजाब: पंजाब में कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। यहां 15 मई तक वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू है। 

गोवा: यहां 9 मई से 15 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। 

पुडुचेरी : कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए 10 मई से 24 मई तक 10 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। 

जम्मू कश्मीर: यहां 10 मई तक लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगाए गए हैं। 

उत्तराखंड : यहां नाइट कर्फ्यू जैसे तमाम प्रतिबंध लगाए गए हैं। अप्रैल के आखिरी में कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। यहां 10 मई तक देहरादून, उधम सिंह नगर, हरिद्वार में लॉकडाउन लगाया गया है। 

हिमाचल प्रदेश: राज्य सरकार ने 10 दिन के कर्फ्यू का ऐलान किया है। यह 17 मई तक है। 

असम: राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इसके अलावा लोगों के इकट्ठे होने पर भी प्रतिबंध है। 

नगालैंड - यहां 30 अप्रैल से 14 मई तक आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है। 

मिजोरम: मिजोरम में 17 मई तक 7 दिन का लॉकडाउन है। 

अरुणाचल: यहां 8 मई से पूरे महीने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। 

मणिपुर: यहां 7 जिलों में 8 मई से 17 मई तक कर्फ्यू लगाया गया है। 

सिक्किम : 16 मई तक लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध हैं। 

Share this article
click me!