कोरोना वायरस: सुप्रीम कोर्ट में वकीलों, याचिकाकर्ताओं, पत्रकारों की थर्मल जांच

Published : Mar 16, 2020, 01:57 PM ISTUpdated : Mar 16, 2020, 01:59 PM IST
कोरोना वायरस: सुप्रीम कोर्ट में वकीलों, याचिकाकर्ताओं, पत्रकारों की थर्मल जांच

सार

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर उच्चतम न्यायालय में सोमवार को वकीलों, याचिकाकर्ताओं और पत्रकारों की थर्मल जांच की गई

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर उच्चतम न्यायालय में सोमवार को वकीलों, याचिकाकर्ताओं और पत्रकारों की थर्मल जांच की गई। इस महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए कई कदम उठाने वाली शीर्ष अदालत ने एहतियाती तौर पर कुछ ही वकीलों, याचिकाकर्ताओं और पत्रकारों को ही अदालत कक्ष में आने की अनुमति दी है।

जांच के मद्देनजर प्रवेश द्वार पर स्वास्थ्य अधिकारियों के अलावा वकील, याचिकाकर्ता और पत्रकार पंक्तियों में खड़े नजर आए। प्रतिबंधित प्रवेश के कारण अदालत और परिसर में किन लोगों को जाने की अनुमति दी जाएगी, इस बात को लेकर अधिकारी थोड़े परेशान भी नजर आए।

अदालत कक्ष में भीड़ से बचा जा सके

अदालत में केवल उन वकीलों और याचिकाकर्ताओं को जाने की अनुमति दी गई, जिनके मामले आज सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हैं। उल्लेखनीय है कि शनिवार को उच्चतम न्यायालय की ओर से जारी परिपत्र में कहा गया था कि 16 मार्च को शीर्ष अदालत की 15 पीठों में से केवल छह पीठ ही सुनवाई करेंगी और अति आवश्यक प्रवृत्ति के केवल 12 मामलों की सुनवाई करेगी, ताकि अदालत कक्ष में भीड़ से बचा जा सके।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

DGCA New Air Ticket Refund Rules 2026: क्या अब 48 घंटे में टिकट कैंसल करने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज?
Big Breaking: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लिवर कैंसर से चल रहा था इलाज