देश में 1.40 लाख कोरोना मरीज, हिमाचल के 2 जिलों में 30 जून तक कर्फ्यू; केजरीवाल बोले- होता रहे कोरोना

Published : May 25, 2020, 07:55 AM ISTUpdated : May 25, 2020, 07:10 PM IST
देश में 1.40 लाख कोरोना मरीज, हिमाचल के 2 जिलों में 30 जून तक कर्फ्यू; केजरीवाल बोले- होता रहे कोरोना

सार

भारत में कोरोना वायरस से अब तक 1.40 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 7111 मामले सामने आए। यह एक दिन में मिले अब तक के सबसे ज्यादा केस है। इतना ही नहीं भारत में इस महामारी से 4 हजार लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। 

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस से अब तक 1.40 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 7111 मामले सामने आए। यह एक दिन में मिले अब तक के सबसे ज्यादा केस है। इतना ही नहीं भारत में इस महामारी से 4 हजार लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। पिछले 24 घंटे में देखें तो सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अब तक 50 हजार केस मिल चुके हैं। 24 मई यानी रविवार को  3041 केस सामने आए हैं। यहां अब तक 1635 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 765 केस सामने आए हैं। यहां कुल 16277 केस सामने आए हैं।'

30 जून बढ़ा कर्फ्यू

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और सोलन जिले में संक्रमण बढ़ने की आशंका के मद्देनजर लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू 30 जून तक बढ़ाया गया है। यहां पिछले एक महीने में 10 हजार से ज्यादा प्रवासी लौटे हैं। प्रदेश के कुल 214 संक्रमितों में सबसे ज्यादा 84 इन्हीं दो जिलों में मिले हैं। 

केजरीवाल बोले- बस मौत नहीं होनी चाहिए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘लॉकडाउन में रियायत से कोरोना के मामले बढ़े हैं, लेकिन चिंता की बात नहीं। कोरोना होता रहे और लोग ठीक हो जाएं तो दिक्कत नहीं। बस मौत नहीं होनी चाहिए।’' केजरीवाल ने आगे कहा कि रविवार तक दिल्ली में 13 हजार 418 केस सामने आए। इनमें से 6 हजार 540 लोग ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि यहां सरकारी हॉस्पिटल में 3829 बेड हैं। इनमें से 3164 में ऑक्सीजन की सुविधा है। इनमें से अभी 1500 बेड भरे हैं। इनके अलावा प्राइवेट हॉस्पिटल में 677 बेड हैं। इनमें से 509 पर मरीज हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के 117 अस्पताल में 20% बेड कोरोना के लिए होंगे। इससे 2000 बेड बढ़ जाएंगे।

उत्तर प्रदेश, दिल्ली में भी बढ़ रहे मामले
महाराष्ट्र, तमिलनाडु के बाद गुजरात तीसरे नंबर पर संक्रमित राज्य है। यहां 14063 केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 394 केस सामने आए हैं। वहीं, 858 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में अब तक 13418 मामले मिले हैं। पिछले 24 घंटे में 508 केस सामने आए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में 251, राजस्थान में 286 और मध्यप्रदेश में 294 केस मिले हैं। इसी के साथ राजस्थान में संक्रमण के 7028 केस, मध्यप्रदेश में 6665 केस और उत्तर प्रदेश में 6268 मामले मिल चुके हैं।

41% लोग हुए ठीक
कोरोना संक्रमण के मामले भारत में भले ही बढ़ रहे हों लेकिन यहां रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। यानी बड़ी संख्या में लोग ठीक हो रहे हैं। भारत में अब तक 41% के रिकवरी रेट से करीब 57692 लोग ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में 14600 ठीक हुए हैं। 

किस राज्य में कितने मरीज हुए ठीक
महाराष्ट्र (14600), तमिलनाडु (8324), गुजरात (6412), दिल्ली (6540), राजस्थान (3848), मध्यप्रदेश (3408), उत्तर प्रदेश (3538) और बंगाल में 1339 लोग ठीक हुए हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

एक तरफ राहुल गांधी, दूसरी तरफ BJP के दर्जनभर CM; Election Commission पर क्यों गरमाई सियासत?
Special Trains: दशहरा-दिवाली पर रेलवे का बड़ा तोहफा! मुंबई-बेंगलुरु समेत इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें