कोरोना का कहर: 1 दिन में रिकॉर्ड 6767 केस, देशभर में 1 लाख 31 हजार 868 पहुंची मरीजों की संख्या

देशभर में कोरोना संक्रमति मरीजों की संख्या 1 लाख 31 हजार 868 के पास पहुंच गई है। शनिवार को कोरोना से संक्रमित होने के मामले में नया रिकॉर्ड बना है। एएनआई की खबर के मुताबिक, इस दिन 6767 नए मामले सामने आए हैं और 147 लोग इससे जंग हार गए।

Asianet News Hindi | Published : May 24, 2020 4:07 AM IST / Updated: May 24 2020, 09:41 AM IST

नई दिल्ली. देशभर में कोरोना संक्रमति मरीजों की संख्या 1 लाख 31 हजार 868 के पास पहुंच गई है। शनिवार को कोरोना से संक्रमित होने के मामले में नया रिकॉर्ड बना है। एएनआई की खबर के मुताबिक, इस दिन 6767 नए मामले सामने आए हैं और 147 लोग इससे जंग हार गए। महाराष्ट्र में 2608, तमिलनाडु में 759, दिल्ली में 591, गुजरात में 396, उत्तरप्रदेश में 282, मध्यप्रदेश में 201 और राजस्थान में 248 नए मरीज मिले। इसके साथ ही दिल्ली के जेल विभाद ने कोरोना के खतरे को देखते हुए 60 साल से ज्याजा उम्र के कैदियों को इमेरजेंसी पेरोल देने का फैसला किया है। 

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 25 हजार 101 संक्रमित हैं। इसमें से 69 हजार 597 का इलाज चल रहा है, 51 हजार 783 ठीक हुए हैं और 3720 की मौत हो चुकी है। 

अपडेट्स...

- सिक्किम में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। यहां दिल्ली से लौटे 25 साल के छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह हाल ही में दिल्ली से लौटा था।

- मध्यप्रदेश में संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में बेड की संख्या एक लाख तक बढ़ाई जा रही है। सरकार 18 लाख बेडशीट खरीद रही है, जिसे इस्तेमाल करने के बाद फेंक दिया जाएगा।

- पटना में सातों दिन बाजार खोलने की तैयारी है। डीएम कुमार रवि ने कहा कि सभी दुकानें शाम 6 बजे तक ही खुलेंगी। आधी दुकानें सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और आधी मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को खोली जाएंगी।

5 दिन में बढ़े जब सबसे ज्यादा मामले

तारीखकेस
23 मई6661
22 मई 6570
19 मई6154
20 मई5547
21 मई6025

ये है 5 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल 

मध्यप्रदेश- संक्रमित- 6371: यहां शनिवार को 201 नए मरीज मिले हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा 83 पॉजिटिव मिले। भोपाल में 38, उज्जैन में 27 नए मामले सामने आए। इंदौर में संक्रमितों की संख्या 2933 हो गई है, जबकि भोपाल में 1191 मरीज हो गए हैं।
  
महाराष्ट्र- संक्रमित- 47190: यहां, शनिवार को 2608 नए मरीज मिले, जबकि 60 लोगों की मौत हुई। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1577 पहुंच गया है। वहीं, शनिवार को 821 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। अब तक राज्य में 13 हजार 404 संक्रमित ठीक हुए हैं। 

उत्तरप्रदेश- संक्रमित- 6017: यहां शनिवार को जारी की गई रिपोर्ट में 282 नए कोरोनावायरस संक्रमित मामले सामने आए हैं। जौनपुर में 43 नए मरीज मिले। जिले में संक्रमितों की संख्या 91 हो गई है। राज्य में कुल संक्रमितों में 1361 प्रवासी मजदूर हैं। अब तक 3406 मरीज ठीक हो चुके हैं।

राजस्थान- संक्रमित- 6742: यहां शनिवार को संक्रमण के 248 नए मामले सामने आए। इनमें जोधपुर में 26, जयपुर में 22, पाली में 19, नागौर में 40 मरीज मिले हैं। यहां, शनिवार को 7 लोगों की मौत हुई और 15 मरीज ठीक हुए।

दिल्ली- संक्रमित- 12910: यहां शनिवार को 591 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 370 ठीक हुए और 23 की मौत हो गई। अब तक यहां 6267 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 6412 का इलाज चल रहा है। 

बिहार- संक्रमित- 2394: यहां शनिवार को 228 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पंजाब को पीछे छोड़कर बिहार टॉप-10 कोरोना प्रभावित राज्यों में शामिल हो गया है। वहीं, पंजाब में 2029 संक्रमित हैं।

Share this article
click me!