मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, आयुष्मान भारत के तहत प्राइवेट अस्पतालों में फ्री में होगी कोरोना की जांच-इलाज

Published : Apr 04, 2020, 07:52 PM ISTUpdated : Apr 04, 2020, 07:55 PM IST
मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, आयुष्मान भारत के तहत प्राइवेट अस्पतालों में फ्री में होगी कोरोना की जांच-इलाज

सार

कोरोना वायरस के मामले भारत में लगातार बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए मोदी सरकार ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया। सरकार के मुताबिक,  कोरोनावायरस का टेस्ट और इलाज स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत के तहत फ्री में होगा। 

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के मामले भारत में लगातार बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए मोदी सरकार ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया। सरकार के मुताबिक,  कोरोनावायरस का टेस्ट और इलाज स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत के तहत फ्री में होगा। सरकार के मुताबिक, इस फैसले से 50 करोड़ भारतीय नागरिकों को फायदा होगा। हालांकि, मौजूदा वक्त में सरकारी अस्पतालों में फ्री में इलाज हो रहा है। लेकिन अब प्राइवेट अस्पतालों और लैब में फ्री में टेस्ट होगा।  

आयुष्मान योजना से जुड़े लाभार्थी अब प्राइवेट अस्पताल में कोरोना वायरस की जांच और इलाज करा पाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्राइवेट सेक्टर के अस्पतालों को भी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। 

हमारी क्षमताओं का होगा विकास-स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, आयुष्मान भारत योजना के तहत कोरोना के इलाज से सरकार की क्षमताओं में काफी विस्तार होगा। यह फैसला गरीबों के लिए काफी अहम होगा। उन्होंने कहा, आगे आने वाले समय में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के वक्त प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी अहम होगी। उस वक्त देखभाल की जरूरत ज्यादा होगी। फिलहाल प्राइवेट अस्पतालों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। 

भारत में कोरोना की स्थिति
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक भारत में कोरोना के 2,902 मामले सामने आए हैं। कल से अब तक 601 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कल 12 लोगों की मौतें भी हुई हैं। कुल मौतों की संख्या 68 हो गई है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Fake Currency Racket: शाहिद कपूर की 'फर्जी' से आइडिया, Alibaba से पेपर...ऐसे छप रहे थे नकली नोट!
Tiger Shroff Firing Case: Signal-Zangi ऐप पर रची गई साजिश? चैट में क्या-क्या मिला, हैंडलर्स की तलाश!