पॉजिटिविटी रेट 2.26 प्रतिशत के साथ कोविड-19 नियंत्रण में, वैक्सीनेशन 74.38 करोड़ डोज के पार

Published : Sep 13, 2021, 02:38 PM ISTUpdated : Sep 13, 2021, 03:26 PM IST
पॉजिटिविटी रेट 2.26 प्रतिशत के साथ कोविड-19 नियंत्रण में, वैक्सीनेशन 74.38 करोड़ डोज के पार

सार

एक दिन में 12,08,274 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 54.30 करोड़ (54,30,14,076) जांच की गई हैं।

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। अभी तक मिले रिपोर्ट्स के अनुसार वैक्सीनेशन की 74.38 करोड़ (74,38,37,643) से अधिक डोज लोगों को लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में 53,38,945 वैक्सीन डोज दी गई है। 

किसको कितना डोज अभी तक दिया गया?

रिपोर्ट्स के अनुसार 1,03,64,261 हेल्थ वर्कर्स को फर्स्ट डोज वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जबकि 85,98,485 हेल्थ वर्कर्स को सेकेंड डोज दिया जा चुका है। इसी तरह फ्रंटलाइन वर्कर्स जो फर्स्ट डोज पा चुके हैं उनकी संख्या  1,83,37,884 है तो दूसरी डोज पाने वालों की संख्या 1,40,44,281 है। 

29 करोड़ से अधिक 18-44 आयुवर्ग वाले ले चुके फर्स्ट डोज

18-44 वर्ष आयु समूह के 29,92,22,651 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। जबकि 4,37,98,076 को दूसरी डोज दी जा चुकी है।  45-59 वर्ष आयु समूह में 14,37,03,736 को पहली डोज दी जा चुकी है तो 6,31,16,459 को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 9,32,06,216 लोगों को फर्स्ट डोज तो 4,94,45,594 को दूसरी डोज दी गई है। 

पिछले 24 घंटों में 37687 लोग हुए स्वस्थ

पिछले 24 घंटों में 37,687 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,24,47,038 हो गई है। भारत में स्वस्थ होने की दर 97.54% है।

जांच में लगातार सक्रिय है विभाग

एक दिन में 12,08,274 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 54.30 करोड़ (54,30,14,076) जांच की गई हैं।

डेली केसों की संख्या दर 2.26 प्रतिशत

पिछले 80 दिनों से साप्ताहिक पॉजिटिविटी वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.11 प्रतिशत बनी हुई है। डेली केसों के मामलों की दर 2.26 प्रतिशत है। 

यह भी पढ़ें:

ED की बड़ी कार्रवाई: Augusta Westland Chopper Scam का आरोपी रहा राजीव सक्सेना बैंक लोन फ्राड में गिरफ्तार

रामविलास पासवान की बरसी पर पीएम मोदी ने लिखा भावुक पत्र, बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर कही बड़ी बात

Tokyo Paralympic के मेडलिस्ट से PM Modi ने मुलाकात कर हौसला बढ़ाया एथलीट्स ने गिफ्ट किया सिग्नेचर वाला स्टोल

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: भारत में सियासी भूचाल, दुनिया में युद्ध जैसे हालात-आज की 10 सबसे बड़ी खबरें
TCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न के आरोपों से हड़कंप, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला