Good News: 1 May से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग लगवा सकते हैं वैक्सीन

कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने का आदेश दे दिया है। पहली मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोग वैक्सीन लगवा सकेंगे। अभी तक 45 साल से अधिक उम्र को ही वैक्सीन लगाया जा रहा था। 

 

Asianet News Hindi | Published : Apr 19, 2021 2:21 PM IST / Updated: Apr 19 2021, 07:56 PM IST

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने का आदेश दे दिया है। पहली मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोग वैक्सीन लगवा सकेंगे। अभी तक 45 साल से अधिक उम्र को ही वैक्सीन लगाया जा रहा था। 

वैक्सीनेशन के लिए तय किया गया उम्र

Latest Videos

कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के पहले चरण में कोरोना वाॅरियर्स और फ्रंटलाइन वारियर्स का वैक्सीनेशन किया गया। इसके अलावा साठ साल से अधिक उम्र के बुजुर्गाें को लगाया जा रहा था। दूसरे चरण में 45 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाया जा रहा था।

पीएम मोदी ने टीका उत्सव का किया था आह्वान

पीएम मोदी के आह्वान पर 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव आयोजित किया गया। इस आयोजन में 45 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीनेशन कराया गया। 

अब 1 मई से 18 साल से अधिक को लगेगी वैक्सीन

सोमवार को केंद्र सरकार ने निर्णय लिया कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाया जाएगा। 

124 मिलियन को भारत में लगी वैक्सीन

भारत में 124 मिलियन लोगों को वैक्सीन लगाया जा चुका है। इसमें 16.5 मिलियन को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला