माकपा विधायक ने दिया विवादित बयान, कहा- सच में आजाद है पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर

Published : Aug 12, 2022, 02:32 PM ISTUpdated : Aug 12, 2022, 02:45 PM IST
माकपा विधायक ने दिया विवादित बयान, कहा- सच में आजाद है पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर

सार

केरल के माकपा विधायक केटी जलील (KT Jaleel) ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर सच में आजाद है। जम्मू-कश्मीर के लोग हंसना भूल गए हैं। भारतीय सेना के जवान घाटी में हर जगह दिखते हैं।

नई दिल्ली। केरल के माकपा विधायक और पूर्व मंत्री केटी जलील ने विवादित बयान दिया है। जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर गए जलील ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को सच में आजाद बताया। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर जलील की आलोचना हो रही है।

कश्मीर की यात्रा के बाद जलील ने अपने फेसबुक पेज पर घाटी के पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्रों को वास्तव में स्वतंत्र बताया और उसकी प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने धारा 370 निरस्त करने की आलोचना की। माकपा नेता ने एक लंबी पोस्ट में लिखा, "पाकिस्तान में मिलाए गए कश्मीर के हिस्से को 'आजाद कश्मीर' के नाम से जाना जाता है। घाटी के लोग हंसना भूल गए हैं। भारतीय सेना के जवान जम्मू-कश्मीर में हर जगह हैं।"

 

 

 

हर सौ मीटर पर दिखते हैं सैनिक
जलील ने लिखा, "कश्मीर के चेहरे पर चमक नहीं है। हर जगह सैनिक बंदूकों के साथ दिखते हैं। पुलिसकर्मियों के कंधों पर बंदूकें बंधी होती हैं। सैनिकों को सड़क पर हर सौ मीटर पर देखा जा सकता है। पिछले कई दशक से सेना का हरा रंग कश्मीर का रंग बन गया है। आम लोगों के चेहरों पर उदासी थी। देखकर ऐसा लगा जैसे कश्मीरी लोग हंसना भूल गए हैं। सेना के ट्रक और सैनिकों की उपस्थिति कश्मीरियों के रोज के जीवन का हिस्सा हो गए हैं। सभी राजनीतिक नेता नजरबंद हैं। कई महीनों से राजनीतिक गतिविधि बंद है। हर जगह उदासीनता छिपी हुई है।"

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 निरस्त करने का जिक्र करते हुए जलील ने लिखा, "मोदी सरकार ने कश्मीर को तीन हिस्सों में काट दिया। इसके चलते लोगों में गुस्सा है। कश्मीरियों के दिलों में अलगाव की भावना गहराई से बसी है। इसे बदलने के लिए केंद्र सरकार को व्यवस्थित प्रयास करना चाहिए।"

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने करप्शन का सिंबल बन चुके नोएडा के 40 मंजिला ट्विन टॉवर को गिराने की डेट कर दी फिक्स

विपक्षी नेताओं ने की जलील के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग
केरल बीजेपी के नेता संदीप वारियर ने कहा कि जलील सिमी के पूर्व सदस्य हैं। इसके बाद वह मुस्लिम लीग में शामिल हो गए थे। वहां से वह वाम दल में शामिल हुए हैं। उनका यह बयान किसी भी केरलवासी के लिए चौंकाने वाला नहीं है। वह पाकिस्तान का समर्थन करते हैं। वह निश्चित रूप पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को आजाद कहेंगे। भारतीय संसद ने 1994 में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इसे वापस लाया जाना चाहिए। ऐसे में केरल विधानसभा का एक प्रतिनिधि इस तरह का स्टैंड कैसे ले सकता है। उस पर यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए और तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- भारत की जमीन पर उतरे फ्रांस के तीन राफेल विमान, इस वजह से करनी पड़ी तमिलनाडु के एयरबेस पर लैंडिंग

जलील ने किया सेना का अपमान 
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि जलील का बयान वाम दल की मानसिकता दर्शाता है। वामदल ने अनुच्छेद 370 को हटाने का विरोध किया था। आज वे पाकिस्तान के हित को हवा दे रहे हैं। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइकर के समय भी ऐसा ही किया था। यह हमारी सेना का सबसे बड़ा अपमान है। यह उन लोगों का सबसे बड़ा अपमान है, जिन्होंने भारत के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। जलील पाकिस्तान के स्टैंड को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग
भारत आने वाले हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप! जानें कब