तेलंगाना कांग्रेस में भड़की विद्रोह की आग, प्रदेश कांग्रेस कमेटी से 12 सदस्यों ने दिया इस्तीफा

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 12 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। इन नेताओं ने आरोप लगाया है कि दूसरे दल से आए नेताओं को पार्टी में बड़े पद मिल रहे हैं। पुराने नेताओं की उपेक्षा की जा रही है।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 19, 2022 7:27 AM IST / Updated: Dec 19 2022, 12:58 PM IST

हैदराबाद। तेलंगाना कांग्रेस में विद्रोह की आग भड़क उठी है। हाल में ही गठित किए गए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 12 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। सोमवार सुबह कांग्रेस के नेताओं ने इस्तीफा दिया। इस्तीफा देने वाले नेताओं ने आरोप लगाया कि दूसरी पार्टी से आए लोगों को पुराने लोगों से अधिक तरजीह दी जा रही है। उन्हें कांग्रेस के पुराने नेताओं के ऊपर का पद दिया जा रहा है। 

इस्तीफा देने वालों में तेलंगाना विधायक सीतक्का भी शामिल हैं। नेताओं ने अपने त्यागपत्र में दावा किया कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव तेलंगाना में तानाशाही शासन चला रहे हैं। केसीआर को सत्ता से हटाने के लिए कड़े संघर्ष की जरूरत है। लोकसभा सांसद उत्तम कुमार रेड्डी ने आरोप लगाया था कि नए पीसीसी सदस्यों में से 50 प्रतिशत से अधिक ऐसे नेता हैं जो हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्हें पीसीसी में जगह देकर पार्टी ने पिछले छह साल से काम कर रहे नेताओं को निराश किया है। 

Latest Videos

नेताओं ने कहा कि वे सोनिया गांधी के प्रति श्रद्धा के कारण कांग्रेस में शामिल हुए थे। सोनिया गांधी ने तेलंगाना राज्य बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। पत्र में कहा गया है, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ नेताओं ने हमें और पार्टी को मजबूत करने के हमारे प्रयासों को निशाना बनाया है।"

यह भी पढ़ें- कर्नाटक असेंबली में सावरकर की फोटो: विरोध पर बोले केंद्रीय मंत्री-पूछिए दाऊद इब्राहिम का लगाना है क्या?

इन नेताओं ने दिया इस्तीफा

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra से लौटे हिमाचल के CM सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, पीएम से भी मिलने वाले थे, पढ़िए पूरी डिटेल्स

 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता