कोरोना ने तोड़ा मौतों का रिकॉर्ड, केस बढ़कर 2.67 लाख हुए, रिकवरी घटी, यूपी में मंत्री विजय कश्यप का निधन

कोरोना का ट्रेंड एक बार फिर बदला-बदला नजर आया है। पिछले 24 घंटे में एक बार फिर 3000 से अधिक नए केस बढ़ गए। वहीं, रिकवरी 34 हजार से कम हो गई। यही नहीं, 4530 नई मौतों के साथ अब तक का रिकॉर्ड टूट गया है। पिछले 24 घंटे में देश में 2.67 लाख नए केस मिले हैं, जबकि रिकवरी 3.89 लाख रह गई। देश में इस समय 32 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं। अब तक 2.83 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

Asianet News Hindi | Published : May 19, 2021 5:39 AM IST / Updated: May 19 2021, 12:39 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना का ट्रेंड बार-बार बदल रहा है। पिछले 24 घंटे में 2.67 लाख नए केस मिले हैं, जबकि 17 मई को 2.63 लाख केस आए थे। पिछले 24 घंटे में 3.89 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 17 मई को यही आंकड़ा 4.22 लाख था। मौतों  पर अभी भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। 17 मई को 4334 लोगों की मौत हुई थी, जबकि पिछले 24 घंटे में 4530 लोगों ने जान गंवाई। यह अब तक सबसे अधिक आंकड़ा है। इस बीच सरकार संक्रमण को रोकने लगातार कोशिश कर रही है।  देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,58,09,302 हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 32,03,01,177 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 20,08,296 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

जानें ताजा अपडेट


 

Share this article
click me!