कोरोना ने तोड़ा मौतों का रिकॉर्ड, केस बढ़कर 2.67 लाख हुए, रिकवरी घटी, यूपी में मंत्री विजय कश्यप का निधन

Published : May 19, 2021, 11:09 AM ISTUpdated : May 19, 2021, 12:39 PM IST
कोरोना ने तोड़ा मौतों का रिकॉर्ड, केस बढ़कर 2.67 लाख हुए, रिकवरी घटी, यूपी में मंत्री विजय कश्यप का निधन

सार

कोरोना का ट्रेंड एक बार फिर बदला-बदला नजर आया है। पिछले 24 घंटे में एक बार फिर 3000 से अधिक नए केस बढ़ गए। वहीं, रिकवरी 34 हजार से कम हो गई। यही नहीं, 4530 नई मौतों के साथ अब तक का रिकॉर्ड टूट गया है। पिछले 24 घंटे में देश में 2.67 लाख नए केस मिले हैं, जबकि रिकवरी 3.89 लाख रह गई। देश में इस समय 32 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं। अब तक 2.83 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

नई दिल्ली. देश में कोरोना का ट्रेंड बार-बार बदल रहा है। पिछले 24 घंटे में 2.67 लाख नए केस मिले हैं, जबकि 17 मई को 2.63 लाख केस आए थे। पिछले 24 घंटे में 3.89 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 17 मई को यही आंकड़ा 4.22 लाख था। मौतों  पर अभी भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। 17 मई को 4334 लोगों की मौत हुई थी, जबकि पिछले 24 घंटे में 4530 लोगों ने जान गंवाई। यह अब तक सबसे अधिक आंकड़ा है। इस बीच सरकार संक्रमण को रोकने लगातार कोशिश कर रही है।  देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,58,09,302 हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 32,03,01,177 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 20,08,296 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

जानें ताजा अपडेट

  • राजस्थान: धरियावद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा का अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हुए थे।
  • उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री विजय कश्यप का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्हें 29 अप्रैल को कोरोना हुआ था। इसके बाद से वे एडमिट थे। कश्यप मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा सीट से विधायक थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्यप के निधन पर दु:ख जताते हुए ट्ववीट किया-वे जमीन से जुड़े नेता थे और सदा जनहित के कार्यों में समर्पित रहे। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!
  • पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

DRDO का 'अन्वेष' लॉन्च, ISRO का PSLV-C62 मिशन सफल
सीमा पार से फिर साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद LoC पर हाई अलर्ट