देश में कोरोना: एक दिन में मिले 1.65 लाख केस, लेकिन 'मौत' अभी भी निरंकुश, रोज औसतन 3500 लोग जान गंवा रहे

Published : May 29, 2021, 08:54 AM ISTUpdated : May 29, 2021, 12:32 PM IST
देश में कोरोना: एक दिन में मिले 1.65 लाख केस, लेकिन 'मौत' अभी भी निरंकुश, रोज औसतन 3500 लोग जान गंवा रहे

सार

क्या कोरोना की दूसरी लहर अपने उतार पर है? पिछले 24 घंटे में मिले नए केस को देखकर ऐसा महसूस होना लाजिमी है। देश में 1.65 लाख नए केस मिले हैं। लेकिन मौतें अभी भी निरंकुश हैं। पिछले 24 घंटे में 3460 लोगों की मौत हुई है। लेकिन एक अच्छी बात यह है कि रिकवरी लगातार बेहतर जा रही है। पिछले 24 घंटे में 2.73 लाख लोग ठीक हुए हैं। देश में 8 मई के बाद से कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लग गया था। इस दौरान बीच-बीच में केस थोड़े-बहुत बढ़े भी, लेकिन चिंताजनक स्थिति में नहीं पहुंचे। आइए जानते हैं कोरोना संक्रमण की देश में मौजूदा स्थिति...

नई दिल्ली. देश में जिस तरह से कोरोना के नए केस लगातार कम हो रहे हैं, उसने चिंताएं कम की हैं। हालांकि मौतों की संख्या अभी भी 3000 और 4000 के बीच बनी हुई है। देश में 1.65 लाख नए केस मिले हैं। लेकिन मौतें अभी भी निरंकुश हैं। पिछले 24 घंटे में 3460 लोगों की मौत हुई है। लेकिन एक अच्छी बात यह है कि रिकवरी लगातार बेहतर जा रही है। पिछले 24 घंटे में 2.73 लाख लोग ठीक हुए हैं। देश में 8 मई के बाद से कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लग गया था। इस दौरान बीच-बीच में केस थोड़े-बहुत बढ़े भी, लेकिन चिंताजनक स्थिति में नहीं पहुंचे। देश में अब तक 2.77 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2.51 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय देश में 22.14 लाख एक्टिव केस हैं। यानी इनका इलाज चल रहा है। अब तक 3.22 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना का ताजा घटनाक्रम

  • आजम खान की हालत नाजुक: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की हालत नाजुक है। उन्हें कोरोना संक्रमण के बाद 9 मई को लखनऊ के मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया था।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया-राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 22.77 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 1.82 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है।

कुछ राज्यों को छोड़कर बाकी में नए केस घटे
कुछ समय पहले तक जिन राज्यों में डर का माहौल बना हुआ था, वहां केस लगातार कम हो रहे हैं, जबकि रिकवरी बढ़ती जा रही है। देश में तमिलनाडु ही एक ऐसा राज्य सामने आया है, जहां 31000 केस मिले। इसी दौरान यहां इतने ही ठीक भी हुए। कर्नाटक और केरल में 22000 नए केस मिले। कर्नाटक में इसी दौरान 52000 लोग ठीक हुए, जबकि केरल में 26000 लोग ठीक हुए। आंध्र प्रदेश में 14000 और पश्चिम बंगाल में 12000 से अधिक नए केस मिले। ओडिशा में 7000 केस मिले। बाकी राज्यों में एकदम केस कम हुए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20,80,048 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 34,11,19,909 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 30,62,747 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 20,89,02,445 हुआ।

उम्मीद है कि जल्द मौतें कम होंगी
देश में 8 मई के बाद से नए केस घटना शुरू हुए थे, हालांकि मौतें कम नहीं हुईं। 31 मार्च को पहली बार सबसे अधिक 72 हजार केस मिले थे, जबकि 15 अप्रैल को केस 2 लाख को पार गए थे। विशेषज्ञ मानते हैं कि जिस तरह से केस कम हो रहे हैं, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि कुछ दिनों में मौतों पर भी अंकुश लग जाएगा। अगर दुनिया के दो सबसे अधिक संक्रमित देशों की बात करें, तो अमेरिका में 11 जनवरी से केस कम होना शुरू हुए थे, जबकि मौतों पर 27 जनवरी के बाद से अंकुश लगा था। वहीं, ब्राजील में 27 मार्च से केस कम हुए थे और 12 अप्रैल से मौतें कम होना शुरू हुई थीं। अमेरिका में अब तक 34,022,657 केस आ चुके हैं, जबकि लोगों की 608,961 मौत हो चुकी है। वहीं, ब्राजील में अब तक 16,392,657 केस आ चुके हैं और 459,171 लोगों को जान गंवान पड़ी।

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोड़ेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला