हफ्ते में तीसरी बार केस 4 लाख के पार, अकेले 10 राज्यों में 27 लाख एक्टिव मामले, पर रिकवरी रेट 82% पहुंची

देश में एक हफ्ते के अंदर तीसरी बार 4 लाख से अधिक केस मिले हैं। पिछले 24 घंटे में 4.14 लाख नए केस सामने आए हैं। इनमें से अकेले 10 राज्यों में 27 लाख एक्टिव केस हैं। बता दें कि इससे पहले 5 मई को 4.12 लाख केस मिले थे, जबकि 30 अप्रैल को भी 4 लाख से अधिक पॉजिटिव मामले सामने आए थे। यह अच्छी बात है कि रिकवरी रेट भी सुधर रही है। पिछले एक दिन में 3.28 लाख लोग ठीक हुए हैं, लेकिन मौतें अभी भी लगातार बढ़ रही हैं। पिछले 24 घंटे में 3,920 लोग संक्रमण का शिकार हो गए।

Asianet News Hindi | Published : May 7, 2021 4:42 AM IST / Updated: May 07 2021, 03:43 PM IST

नई दिल्ली. कोरोना की दूसरी लहर पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। पिछले एक हफ्ते में यह तीसरा मौका है, जब 4 लाख से अधिक केस आए हैं। बीते 24 घंटे में देश में 4.14 लाख नए केस सामने आए हैं। इनमें से अकेले 10 राज्यों में 27 लाख एक्टिव केस हैं। बता दें कि इससे पहले 5 मई को 4.12 लाख केस मिले थे, जबकि 30 अप्रैल को भी 4 लाख से अधिक पॉजिटिव मामले सामने आए थे। यह अच्छी बात है कि रिकवरी रेट भी सुधर रही है। पिछले एक दिन में 3.28 लाख लोग ठीक हुए हैं, लेकिन मौतें अभी भी लगातार बढ़ रही हैं। पिछले 24 घंटे में 3,920 लोग संक्रमण का शिकार हो गए। देश में अब तक 2,14,85,285 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 36,44,436 लोग एक्टिव हैं, जबकि 1,75,97,410 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक 2,34,071 लोगों की मौत हो चुकी है।

जानिए कोरोना संक्रमण से जुड़ी ताजा अपडेट


अकेले 10 राज्यों में 27 लाख एक्टिव केस
देश में संक्रमण की स्पीड पर 10 राज्य काबू नहीं कर सके हैं। देश में इस समय 36 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं, जिनमें से अकेले 10 राज्यों में 27 लाख एक्टिव केस हैं। अगर ये राज्य संक्रमण की चेन तोड़ दें, तो देश से महामारी का संकट टल सकता है। 

राज्यएक्टिव केस
महाराष्ट्र6,39,075
कर्नाटक5,17,075
केरल3,90,906
यूपी2,59,844
राजस्थान1,98,010
आंध्रप्रदेश1,82,329
गुजरात 1,47,525
छत्तीसगढ़1,31,245
तमिलनाडु1,31,245
प. बंगाल1,22,774

 

यह भी जानें

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 29,86,01,699 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 18,26,490 सैंपल कल टेस्ट किए गए।देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 23,70,298 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16,49,73,058 हुआ।

 

Share this article
click me!