Corona Update: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना पॉजीटिव, AIIMS में भर्ती; कल पीएम को लिखा था पत्र

कोरोना संक्रमण संक्रमण की स्पीड को रोक पाने में देश के 10 राज्य अब तक नाकाम साबित हुए हैं। 10 राज्यों महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान और गुजरात में रोज 10 हजार से अधिक केस आ रहे हैं। भारत में अब तक 1,50,57,767 केस आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2,74,944 नए केस मिले हैं। अब तक 1,78,793 अपनी जान गंवा चुके हैं। एक दिन में 1,620 लोगों की मौत हो चुकी है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 19, 2021 2:41 AM IST / Updated: Apr 19 2021, 06:38 PM IST

नई दिल्ली. कई राज्यों में कर्फ्यू और अन्य सख्ती के बावजूद देश में तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में भारत में 2,74,944 नए केस मिले हैं। वहीं, रविवार को महामारी से 1,620 लोगों ने अपनी जान गंवाई। हालांकि, इस दौरान 1,44,178 लोग ठीक हुए हैं। अब तक देश में 1,50,57,767 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1,44,178 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 19,29,329 एक्टिव केस हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। मनमोहन सिंह ने रविवार को पीएम मोदी को पत्र लिखकर कोरोना वैक्सीन को लेकर कुछ सुझाव दिए थे।

सबसे ज्यादा चिंता की बात ये है कि पिछले 12 दिनों में पॉजिटिविटी रेट दोगुनी हो गई है। यानी 12 दिन पहले 100 में से 8 लोग पॉजिटिव निकल रहे थे,अब 16-17 तक मिल रहे हैं। इस बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, भारत में 18 अप्रैल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26,78,94,549 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 13,56,133 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

इन राज्यों में हर रोज मिल रहे 10 हजार से ज्यादा केस
महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान और गुजरात में हर रोज 10 हजार से अधिक केस आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 68,631, यूपी में 30,566, दिल्ली में 25,462 , कर्नाटक में 19,067, केरल में 18,257, छत्तीसगढ़ में 12,345, मध्य प्रदेश में 12,248, तमिलनाडु में 10,723, राजस्थान में 10,262 और गुजरात में 10,340 नए केस मिले।

सबसे संक्रमित राज्यों का हाल ?

महाराष्ट्र: देश में सबसे संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है। यहां पिछले 24 घंटे में 68631 केस सामने आए हैं। वहीं, 45654 लोग ठीक हुए। जबकि राज्य में 503 लोगों की जान गई। अब तक महाराष्ट्र में 38.39 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 31.06 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में 6.7 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक 60473 लोग इस महामारी में अपनी जान गंवा चुके हैं। 

केरल: केरल देश में दूसरा सबसे संक्रमित राज्य है। यहां पिछले 24 घंटे में 18257 केस सामने आए। वहीं, 4565 लोग ठीक हुए। राज्य में अब तक 12.39 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। यहां 93 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं। वहीं, 11.40 लाख लोगो ठीक हो चुके हैं। अब तक 4930 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। 

कर्नाटक: रविवार को राज्य में 19067 केस सामने आए। यहां अब तक 11.61 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। 1.33 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। जबकि 13351 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 81 लोगों ने अपनी जान महामारी से गंवाई है। 

तमिलनाडु: यहां पिछले 24 घंटे में 10723 केस सामने आए हैं। वहीं, 5925 लोग ठीक हुए। जबकि राज्य में 42 लोगों की जान गई। अब तक तमिलनाडु में 9.91 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 9.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में 70391 लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक 13113 लोग इस महामारी में अपनी जान गंवा चुके हैं। 

आंध्र: देश में सबसे संक्रमित राज्यों की लिस्ट में आंध्र 5वें नंबर पर है। यहां पिछले 24 घंटे में 6582 केस सामने आए। वहीं, 2343 लोग ठीक हुए। राज्य में अब तक 9.62 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। यहां 44 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं। वहीं, 9.09 लाख लोगो ठीक हो चुके हैं। अब तक 7410 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। 

दिल्ली : दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 25,462 केस सामने आए हैं। हालांकि, इस दौरान 20159 लोग ठीक हुए। अभी राजधानी में 74941 एक्टिव केस हैं। अब तक 8.53 लाख लोग यहां संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 6.50 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक महामारी से 9830 लोगों की मौत हुई है।

उत्तरप्रदेश: यहां पिछले 24 घंटे में 30566 केस सामने आए। वहीं, 9041 लोग ठीक हुए। राज्य में अब तक 8.51 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। यहां 1.91 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। वहीं, 6.50 लाख लोगो ठीक हो चुके हैं। अब तक 9830 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। 

भारत दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश

भारत दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश है। यहां अब तक 1,50,57,767 केस आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2,74,944 नए केस मिले हैं। अब तक 1,78,793 अपनी जान गंवा चुके हैं। एक दिन में 1,620 लोगों की मौत हो चुकी है। 

अमेरिका टॉप पर
- अमेरिका में अब तक कोरोना के 3.1 करोड़ केस मिल चुके हैं। अमेरिका में रोजाना मिलने वाले केस काफी कम हुए हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 52,391 नए केस मिले। वहीं, 674 की मौत हुई। महामारी से अमेरिका में अब तक 5.67 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। 

- ब्राजील दुनिया का तीसरा सबसे संक्रमित देश है। यहां अब तक 1.39 करोड़ केस आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 67,636 नए केस मिले हैं। वहीं, 2929 लोगों की मौत हुई। अब तक 3.72 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। एक दिन में 2,929 लोगों की मौत हो चुकी है।

- फ्रांस में अब तक 50.2 लाख केस सामने आए हैं। इनमें से 1.01 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, रूस में अब तक 46 लाख केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 1.03 लाख की मौत हो चुकी है।

 

Share this article
click me!