
नई दिल्ली. देश में केरल अभी भी ठीक से कोरोना (Covid 19) को कंट्रोल नहीं कर पाया है। लिहाजा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया(Union Health Minister Mansukh Mandaviya) सोमवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचे। उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज से मुलाकात की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री केरल की मेडिकल सुविधाओं का जायज़ा लेने के लिए आज राज्य के दौरे पर हैं। इस बीच उत्तराखंड सरकार ने राज्य में 17 अगस्त सुबह 6 बजे से 24 अगस्त सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू का ऐलान किया है। कर्फ्यू के दौरान टीकाकरण जारी रहेगा।
कोविड-19 वैक्सीनेश अपडेट
केंद्र सरकार द्वारा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 56.81 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। सोमवार सुबह 8 बजे उपलब्ध आंकड़े के अनुसार इनमें बर्बाद हुई खुराक सहित कुल 54,22,75,723 खुराक की खपत हुई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 2.89 करोड़ से अधिक (2,89,47,890) खुराक उपलब्ध हैं जो बची हुई हैं, जिनका अभी इस्तेमाल किया जाना है।
देश में Covid की मौजूदा स्थिति
देश में पिछले 24 घंटे में 33 हजार नए केस मिले। इसमें सबसे अधिक 18 हजार केरल में मिले। यहां रिकवरी 20 हजार के करीब हुई। मौतें 102 हुईं। यहां अभी भी 1.78 लाख एक्टिव केस हैं। देश में पिछले 24 घंटे में करीब 36000 रिकवरी हुई। इस समय देश में 3.76 लाख एक्टिव केस हैं। देश में बीते दिन 421 लोगों की मौत हुई। अब तक 4.31 लाख लोग जान गंवा चुके हैं। देश में सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.18 प्रतिशत हैं। भारत में वर्तमान में 3,81,947 सक्रिय मामले हैं, 145 दिनों में सबसे कम हैं।
रिकवरी दर, वर्तमान में 97.48 प्रतिशत है, मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। देश भर में अभी तक कुल 3,14,11,924 मरीज स्वस्थ हुए। पिछले 24 घंटों के दौरान 35,909 रोगी रिकवर हुए।
पिछले चौबीस घंटों के दौरान 32,937 नए मामले दर्ज किए गए।
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है, वर्तमान में यह 2.01 प्रतिशत है।
दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.79 प्रतिशत है, यह पिछले 21 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है।
टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढोतरी हुई है-अभी तक कुल 49.48 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.