Action Against Corona: राजस्थान के एक सरकारी हॉस्पिटल से को-वैक्सीन के 320 डोज चोरी

Published : Apr 14, 2021, 07:34 AM ISTUpdated : Apr 14, 2021, 02:15 PM IST
Action Against Corona: राजस्थान के एक सरकारी हॉस्पिटल से को-वैक्सीन के 320 डोज चोरी

सार

कोरोना के पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1.85 लाख केस आए हैं। जबकि इससे एक दिन पहले संकमण से थोड़ी राहत मिली थी। इससे पहले  देश में +1,61,736 नए केस मिले हैं। महाराष्ट्र में एक बार फिर नए केस बढ़ गए हैं। यहां +60,212 नए केस मिले हैं। जबकि इससे पहले यहां +51,751 नए केस मिले थे। छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली  मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात कर्नाटक और तमिलनाडु में केस बढ़े हैं। कोरोना के बढ़ते केस देखते हुए विभिन्न राज्यों में कोरोना कर्फ्यू की समयावधि बढ़ती जा रही है। 

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यह पहली बार हुआ है जब हमारे यहां रिकॉर्ड 1 लाख 85 हजार 104 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में 82,231 ठीक भी हुए, लेकिन 1026  लोगों की जान भी चली गई। पिछले 3 दिन में 5 लाख नए केस मिले हैं। इस बीच हेल्थ मिनिस्ट्री की रिपोर्ट के मुताबिक, टीका उत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को करीब 40 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। अब तक कुल 11.43 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। भारत में अब तक 13.7M आए हैं। इनमें से 12.3M ठीक हो चुके हैं, जबकि 171K मौत हो चुकी है। अगर दुनियाभर की बात करें, तो अब तक 137M आ चुके हैं। इनमें 78.2M ठीक हो चुके हैं, जबकि 2.96M मौत हो चुकी है।

जानिए संक्रमण को रोकने विभिन्न राज्यों के एक्शन प्लान और ताजा घटनाक्रम

  • राजस्थान: जयपुर के एक सरकारी अस्पताल से को-वैक्सीन की 320 डोज चोरी. केस दर्ज, रैकेट सक्रिय होने की भी स्वास्थ्य विभाग करा रहा जांच
  • मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक की
  • गोवा: सीएम प्रमोद सावंत ने कहा-लॉकडाउन नहीं कर सकते हैं। इससे आर्थिक गतिविधियां बंद हो सकती हैं। गोवा के लोगों और बाहर से आने वाले पर्यटकों को एहतियात बरतना जरूरी।
  • उत्तर प्रदेश: गुजरात से 25 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन मंगाने के सरकार ने दिए आदेश
  • मध्य प्रदेश: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक महीने के लिए टलीं, एग्जाम 30 अप्रैल और 1 मई से शुरू होने थे, अब ये संभवत: जून के पहले हफ्ते से कराए जा सकते हैं
  • CBSE एग्जाम को लेकर प्रधानमंत्री ने की बैठक, 12वीं के एग्जाम टले, 10वीं के रद्द
  • नई दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया-एक हफ़्ते पहले 6,000 बेड थे, अब दिल्ली में 13,000 से ज़्यादा बेड हैं
  • समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कोरोना संक्रमित 
  • उत्तर प्रदेश: सरकार ने MBBS छात्रों को भी इलाज करने की अनुमति दी
  • उत्तर प्रदेश: 7 जिलों के अस्पतालों में OPD सेवा बंद की गईं 
  • महाराष्ट्र: सिनेमा हॉल, थिएटर, ऑडिटोरियम, मनोरंजन पार्क, जिम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे। फिल्मों, धारावाहिकों, विज्ञापनों की शूटिंग भी बंद रहेगी। आवश्यक सेवाएं को छोड़कर सभी दुकानें, मॉल, शॉपिंग सेंटर 1 मई को सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे
  • महाराष्ट्र:सभी पूजा स्थल, स्कूल और कॉलेज, निजी कोचिंग क्लासेज, नाई की दुकान, स्पा, सैलून और ब्यूटी पार्लर कल से 1 मई को सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे  
  • महाराष्ट्र: सभी गरीब और जरूरतमंद लोगों को अगले एक महीने के लिए 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल उपलब्ध कराया जाएगा
  • हरियाणा: कोरोना कर्फ्यू के समय को रात 10 बजे से सुबह 5 बजे कर दिया है।
  • केरल: केवल आवश्यक सेवाओं के लिए लोकल ट्रेन और बस सेवाएं जारी रहेंगी। पेट्रोल पंप, SEBI से जुड़े वित्तीय संस्थान और निर्माण कार्य जारी रहेंगे। होटल आदि बंद रहेंगे केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी
  • छत्तीसगढ़: रायपुर इंडोर स्टेडियम को कोविड अस्पताल के रूप में तैयार किया गया है। यहां 370 बेड की सुविधा 

 

 

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली