भारत में कोरोना: फिर मिले 39 हजार केस, रिकवरी कम; 10 राज्यों में 90% एक्टिव केस

Published : Jul 24, 2021, 09:02 AM ISTUpdated : Jul 24, 2021, 09:26 AM IST
भारत में कोरोना: फिर मिले 39 हजार केस, रिकवरी कम; 10 राज्यों में 90% एक्टिव केस

सार

देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में एक बार फिर उछाल आया है। बीते दिन 39 हजार से अधिक नये मामले सामने आए हैं। रिकवरी 35 हजार ही हुई। केरल में संक्रमण नियंत्रण में नहीं है। यहां बीते दिन 17 हजार नये केस मिले।

नई दिल्ली. भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीत दिन फिर नये केस बढ़कर 39 हजार के करीब हो गए। जबकि इससे पहले यानी 22 जुलाई को 34 हजार केस मिले थे। बीत दिन 541 लोगों की मौत हुई, जबकि 22 जुलाई को यही आंकड़ा 481 था। इसमें 50% आंकड़ा महाराष्ट्र और केरल का था। बीते दिन भी इससे अधिक मौतें इन्हीं दोनों राज्यों में हुईं।

10 राज्यों में 90 प्रतिशत एक्टिव केस
इस समय देश में 4.03 लाख एक्टिव केस हैं, जिसमें से 90 प्रतिशत इन 10 राज्यों में हैं-केरल-1.35 लाख, महाराष्ट्र-94 हजार, तमिलनाडु-24 हजार, आंध्र प्रदेश-22 हजार, कर्नाटक-24 हजार, ओडिशा-17 हजार, मणिपुर-9900, पश्चिम बंगाल-12 हजार, असम-14 हजार और तेलंगाना-9700। पिछले 23 दिनों में 5 बार एक्टिव केस बढ़े हैं।

केरल की हालात सबसे खराब
इस समय केरल में सबसे अधिक केस मिल रहे हैं। बीते दिन यहां  17 हजार नये मामले मिले। यहां 132 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में 6700 से अधिक केस मिले। यहां 167 लोगों की मौत हुई। देश में अब तक 3.13 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3.04 करोड़ ठीक हो चुके हैं। अब तक 4.20 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में  वैक्सीन और सैम्पलिंग
 भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16,31,266 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 45,45,70,811 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 42,67,799 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 42,78,82,261 हुआ।

pic.twitter.com/2wJxeUNwEF

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

इंडियन नेवी का मेगा शो: 72 देशों और 60+ वॉरशिप्स संग IFR 2026, क्या भारत संभालेगा समुद्री नेतृत्व?
असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?