देश में कोरोना: 85% सक्रिय मामले सिर्फ 10 राज्यों में, एक दिन में मिले 92 हजार केस, 2222 की मौत

Published : Jun 09, 2021, 09:58 AM ISTUpdated : Jun 09, 2021, 12:27 PM IST
देश में कोरोना: 85% सक्रिय मामले सिर्फ 10 राज्यों में, एक दिन में मिले 92 हजार केस, 2222 की मौत

सार

देश में लगातार दूसरे दिन एक लाख के अंदर नए केस सामने आए हैं। हालांकि 7 जून की तुलना में 8 जून को करीब 5 हजार केस बढ़ गए। पिछले 24 घंटे में 92 हजार से अधिक नये मामले मिले हैं। इस बीच 2222 लोगों की मौत भी हुई। इस समय देश में 12.26 लाख एक्टिव केस हैं। इनमें से 85% अकेले 10 राज्यों में हैं।

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कमजोर पड़ गई है। यह लगातार दूसरा दिन है, जब एक दिन में 1 लाख से कम केस आए हैं। पिछले 24 घंटे में 92 हजार नए केस मिले। इससे पहले 7 जून को करीब 87 हजार केस मिले थे। यह आंकड़ा 63 दिन में सबसे कम था। इससे पहले 5 अप्रैल को 96 हजार केस मिले थे। पिछले 24 घंटे में 2222 लोगों की मौत हुई है, जबकि 7 जून को 2115 लोगों ने जान गंवाई थी। इससे पहले 22 अप्रैल को 2257 लोगों की मौत हुइ थी।

10 राज्यों में 85% एक्टिव केस
देश में इस समय  12.26 लाख एक्टिव केस हैं। इनमें से 85% सिर्फ 10 राज्यों में हैं। ये राज्य हैं-तमिलनाडु-2,18,595, आंध्रप्रदेश-1,07,588, तेलंगाना-24,306, ओडिशा-65,336, असम-49,158, महाराष्ट्र-1,67,927, पश्चिम बंगाल-19,925, जम्मू-कश्मीर-21,817, केरल-1,43,249 और कर्नाटक-2,25,004.

15 दिनों में 13 लाख से अधिक एक्टिव केस कम हुए
देश में पिछले 15 दिनों में 13 लाख से अधिक एक्टिव केस कम हुए हैं। 24 मई को देश में 25.81 लाख एक्टिव केस थे, जो अब 12.26 लाख बचे हैं। देश में अब तक 2.90 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2.74 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक 3.53 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी जानें
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,85,967 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 37,01,93,563 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा  23,90,58,360 हो गया है।

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें मॉस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोड़ेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

 pic.twitter.com/49RaxykHhe

 

pic.twitter.com/nwVNi6Xlr0

 

pic.twitter.com/wzzMHHy6nc

 

PREV

Recommended Stories

IndiGo Crisis: 9वें दिन चेयरमैन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये हमारी चूक, माफ कर दीजिए'
SIR Deadline: यूपी-बंगाल समेत कई राज्यों में बढ़ सकती है डेडलाइन, आज बड़ा फैसला