हेयर बैंड में छिपाकर ले जा रहा था सोना, कस्टम विभाग ने सीज किया तो हुआ कीमत का खुलासा

Published : Aug 21, 2021, 06:15 PM IST
हेयर बैंड में छिपाकर ले जा रहा था सोना, कस्टम विभाग ने सीज किया तो हुआ कीमत का खुलासा

सार

यात्री ने बच्चियों के बाल में लगाने वाले 5 हेयर बैंड में सोना छुपाया था। कस्टम विभाग को शक हुआ तो उन्होंने हेयर बैंड को खोलकर देखा तो उसमें 115 ग्राम सोना था। 

मंगलुरु. तमिलनाडु के मंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने शनिवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से दुबई से पहुंचे मुरुदेश्वर के एक यात्री के पास से 5 लाख 58 हजार 900 रुपये मूल्य का 115 ग्राम सोना और अन्य निजी सामान जब्त किया है। कस्टम विभाग इस मामले में यात्री से पूछताछ कर रही है। यात्री ने हेयर बैंड में सोने को छुपाया था।

 

यात्री ने बच्चियों के बाल में लगाने वाले 5 हेयर बैंड में सोना छुपाया था। कस्टम विभाग को शक हुआ तो उन्होंने हेयर बैंड को खोलकर देखा तो उसमें 115 ग्राम सोना था। जिसकी कीमत 5 लाख से अधिक है।   

ये पहला मौका नहीं है जब इस एयरपोर्ट से कस्टम विभाग ने सोना पकड़ा हो। इससे पहले जुलाई के महीने में भी सीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई से आए दो यात्रियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 34.46 लाख रुपये का तस्करी का सोना जब्त किया था। दोनों ने अपने सूटकेस के निचले हिस्से के अंदर पेस्ट के रूप में सोना छुपाया था। दोनों के पास से 34,46,464 रुपये मूल्य का 703 ग्राम सोना जब्त किया गया था। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Gurugram Uber Case: ₹625 की राइड के मांगे ₹1,479! मना किया तो महिला टेकी को कैब में किया लॉक,फिर...?
Cancer Drug Price Cut: ₹80 हजार वाला इंजेक्शन अब ₹7,150 में! 543 दवाएं सस्ती, लेकिन कौन-कौन सी? यहां देखें