Cyclone Biparjoy Updates: आज रात तट से टकरा सकता है बिपरजॉय, जखाऊ बंदरगाह से 140 किलोमीटर है दूर

Published : Jun 15, 2023, 11:24 AM ISTUpdated : Jun 15, 2023, 02:35 PM IST
Cyclone Biparjoy

सार

चक्रवात बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) गुजरात के कच्छ जिले के जखाऊ बंदरगाह से करीब 140 किलोमीटर दूर है। कच्छ में भारी बारिश हुई है। 74,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Cyclone Biparjoy. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि चक्रवात बिपरजॉय आज रात गुजरात के कच्छ जिले के जखाऊ बंदरगाह के पास तट से टकराएगा। यह सौराष्ट्र, कच्छ और कराची के बीच तटों को पार करेगा। गुजरात के समुद्री किनारे के पास रहने वाले 74,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। कच्छ में तेज बारिश हो रही है। चक्रवात के आगे बढ़ने की रफ्तार कम हुई है। पहले मौसम विभाग ने बताया था कि शाम 4-5 बजे यह तट से टकरा सकता है। 

गुरुवार दोपहर को 12:25 बजे मौसम विभाग ने ट्वीट कर बताया कि चक्रवात रात तक तट पर पहुंचेगा। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है और बताया है कि 11:30 बजे चक्रवात गुजरात के जखाऊ पोर्ट से करीब 140 किलोमीटर पश्चिम दक्षिण पश्चिम में था। यह देवभूमि द्वारका से 190 किलोमीटर पश्चिम उत्तर पश्चिम में था।

 

 

भूपेंद्र पटेल ने की तैयारियों की समीक्षा

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने चक्रवात बिपरजॉय को देखते हुए की गई तैयारी की समीक्षा की है। सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई है। भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात में बचाव और राहत अभियान के लिए जहाजों, राहत दलों और हेलीकॉप्टरों को तैनात किया है। एनडीआरएफ के 33 टीमों को गुजरात और महाराष्ट्र में तैनात किया गया है।

कच्छ में 120 गावों को कराया गया खाली 
कच्छ जिले में समुद्र तट से 10 किलोमीटर की दूरी तक बसे 120 गावों को खाली करा लिया गया है। चक्रवात के चलते समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रहीं हैं। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री, ऋषिकेश पटेल ने बताया कि कच्छ जिले में 47,000 से अधिक लोगों को शेल्टर होम में रखा गया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो