निवार तूफान: रात 11.30 बजे पुदुचेरी-तमिलनाडु के समुद्र तट से टकराया, तेज बारिश और हवाएं चलीं

बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान निवार बुधवार देर रात तमिलनाडु और पुदुचेरी में समुद्र तट से टकराया। इस दौरान तेज बारिश हुई और हवाएं चली। रात 11.30 बजे से 2.30 बजे तक लैंडफॉल की प्रोसेस चलती रही। हालांकि बाद में रफ्तार कम होती गई। हवा की रफ्तार घटकर 65 से 75 किलोमीटर प्रतिघंटा रह गई है। मौसम विभाग का कहना है कि खतरा अभी टला नहीं है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 26, 2020 2:26 AM IST

नई दिल्ली. बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान निवार बुधवार देर रात तमिलनाडु और पुदुचेरी में समुद्र तट से टकराया। इस दौरान तेज बारिश हुई और हवाएं चली। रात 11.30 बजे से 2.30 बजे तक लैंडफॉल की प्रोसेस चलती रही। हालांकि बाद में रफ्तार कम होती गई। हवा की रफ्तार घटकर 65 से 75 किलोमीटर प्रतिघंटा रह गई है। मौसम विभाग का कहना है कि खतरा अभी टला नहीं है। 

कमजोर पड़ी निवार की रफ्तार
चक्रवाती तूफान निवार की रफ्तार कमजोर पड़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस तूफान की कैटेगरी अब बहुत भीषण चक्रवाती तूफान से भीषण चक्रवाती तूफान हो गई है। रात 2.30 बजे तक निवार की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा से 110 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

Latest Videos

NDRF की 30 टीम तैनात, 20 स्टैंडबाय पर
भारतीय नौसेना ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए तमिलनाडु और पुदुचेरी के कुछ हिस्सों में अपनी टीमों के साथ आईएनएस ज्योति को तैनात किया है। NDRF ने तीन राज्यों में 30 टीमों को तैनात किया है, जबकि 20 और टीमों को तत्काल तैनाती के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है। समुद्र तट के किनारे रहने वाले कई हजार लोगों को दूसरी जगहों पर भेजा गया है।

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता